फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips for Health: अगर बीमारी नहीं छोड़ रही है पीछा तो जरूर अपनाएं ये वास्तु टिप्स

Wed, 28 Apr 2021 08:38 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Vastu Tips for Health - फोटो : अमर उजाला
यदि आप या फिर आपके घर के सदस्य लगातार बीमार रहते हैं तो आपको अपने घर के वास्तु को ठीक करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर में वास्तु दोष होता है तो घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर उसका विपरीत असर पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे आसान वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आपकी सेहत पर उनका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ये उपाय इस प्रकार हैं-
विज्ञापन

2 of 7
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : vastu tips
  • घर के मुख्य दरवाजे के सामने कोई गड्ढा या कीचड़ है तो इससे परिजनों को मानसिक रोग या तनाव घेरे रहता है। उस गड्ढे को मिट्टी से भर दें। ध्यान रखें कि घर के मुख्य दरवाजे के सामने गंदगी न रहे।
विज्ञापन

3 of 7
वास्तु टिप्स - फोटो : सोशल मीडिया
  • आप जब भी भोजन करने बैठें तो इस बात का ध्यान रखें कि आपका मुख पूर्व या उत्तर दिशा में हो। इससे पाचन अच्छा होगा जिस कारण आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

4 of 7
वास्तु टिप्स - फोटो : सोशल मीडिया
  • अगर घर के सामने कोई बड़ा पेड़ या खंभा है, और जिसकी छाया घर पर पड़ती हो तो इस वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर के मेन गेट के दोनों तरफ स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं।
विज्ञापन

5 of 7
शयन कक्ष - फोटो : सोशल मीडिया
  • वास्तु के अनुसार अपने बेडरूम में कभी भी पुरानी और बेकार वस्तुओं को इकठ्ठा न करें, क्योंकि इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जिसके कारण वायरस से होने वाली बीमारियां जन्म लेंगी, जो आपके लिए ठीक नही हैं।
विज्ञापन

6 of 7
शयन कक्ष वास्तुु - फोटो : सोशल मीडिया
  • बेडरूम पूरी तरह से बंद नहीं होना चाहिए। बेडरूम में पलंग के सामने दर्पण नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से व्यक्ति की सेहत खराब रहती है। मानसिक परेशानियों को दूर रखने के लिए बीम के नीचे कभी नहीं सोना चाहिए एवं शयन कक्ष में भगवान की तस्वीर न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वास्तु के नियम - फोटो : सोशल मीडिया
  • घर के आग्नेय कोण (दक्षिण-पूर्व) में रोजाना लाल रंग बल्ब या लाल रंग की मोमबत्ती जलाने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें