फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine's Day 2023: इस बार वैलेंटाइन डे पर वास्तु के अनुसार गिफ्ट करें ये चीजें, रिश्ते में बढ़ेगा प्यार

Tue, 14 Feb 2023 09:26 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इस बार वैलेंटाइन डे पर वास्तु के अनुसार गिफ्ट करें ये चीजें, रिश्ते में बढ़ेगा प्यार - फोटो : istock
Valentine’s Day Gift Idea According to Vastu Shastra: प्यार का महीना यानी फरवरी की शुरुआत हो चुकी है। प्यार करने वालों के लिए ये महीना बेहद ही खास होता है। इसलिए लोग इस महीने का बेसब्री इंतजार करते हैं। फरवरी का महीना आते ही लोग उंगलियों पर गिनती शुरू कर देते हैं कि 14 तारीख यानी वैलेंटाइन डे कब आएगा। प्रेमी जोड़े इस दिन को यादगार बनाने के लिए पूरे साल इंतजार करते हैं। इस दिन हर किसी को अपने प्यार का इजहार का मौका मिलता है। कुछ लोग अपने पार्टनर को वेलेंटाइन डे पर कुछ खास गिफ्ट देने के बारे में सोचने लगते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर को कुछ गिफ्ट देना चाहते हैं तो वास्तु के अनुसार कुछ चीजों को गिफ्ट के तौर पर अपने पार्टनर को दे सकते हैं। ऐसे गिफ्ट आपके रिश्ते में मधुरता लेकर आएंगे। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार कौन से उपहार शुभ माने जाते हैं...

Valentine's Day 2023: वैलेंटाइन डे पर राशि अनुसार दें पार्टनर को गिफ्ट, रिश्ते में आएगी मजबूती
विज्ञापन

2 of 6
इस बार वैलेंटाइन डे पर वास्तु के अनुसार गिफ्ट करें ये चीजें, रिश्ते में बढ़ेगा प्यार - फोटो : iStock
बांस का पौधा
वास्तु शास्त्र में बांस के पौधे को बेहद शुभ माना गया है। ये तरक्की और समृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है। ऐसे में यदि आप वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को बांस का पौधा यानी बैम्बू प्लांट गिफ्ट करते हैं तो इससे आपके रिश्ते में प्यार, खुशी और शांति बनी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 6
इस बार वैलेंटाइन डे पर वास्तु के अनुसार गिफ्ट करें ये चीजें, रिश्ते में बढ़ेगा प्यार - फोटो : iStock
लाफिंग बुद्धा
वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा भी गिफ्ट कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र में लाफिंग बुद्धा को बेहद शुभ माना गया है। ये प्रतीमा आपके और आपके पार्टनर के जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा।

Valentine Day 2023: करना चाहते हैं प्रेम विवाह, लेकिन आ रही है रुकावट तो करें ये चमत्कारी उपाय 

4 of 6
इस बार वैलेंटाइन डे पर वास्तु के अनुसार गिफ्ट करें ये चीजें, रिश्ते में बढ़ेगा प्यार - फोटो : Istock
इन रंगों के फूल  
वास्तु शास्त्र के अनुसार, वैलेंटाइन डे पर लाल और गुलाबी रंग का फूल देना सबसे शुभ होता है। मान्यता है कि गुलाबी और लाल रंग के फूल दोस्ती और प्यार बढ़ाने के लिए मददगार साबित होता है।
विज्ञापन

5 of 6
इस बार वैलेंटाइन डे पर वास्तु के अनुसार गिफ्ट करें ये चीजें, रिश्ते में बढ़ेगा प्यार - फोटो : अमर उजाला
फूल देते समय इन बातों का रखें
वेलेंटाइन डे पर ज्यादातर लोग प्यार जताने के लिए गुलाब का फूल देते हैं। लेकिन गुलाब का फूल देते समय इस बात का ध्यान रखें कि, उसमें कांटे न लगे हुए हों। कांटेदार पौधे या फूल उपहार के तौर पर देने से रिश्तों में तनाव की स्थिति पैदा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस बार वैलेंटाइन डे पर वास्तु के अनुसार गिफ्ट करें ये चीजें, रिश्ते में बढ़ेगा प्यार - फोटो : Istock
गिफ्ट रैप पेपर के रंग का भी रखें ध्यान
वास्तु जानकारों के अनुसार, वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को देने के लिए गिफ्ट को रैप करने वाली पेपर के रंग का भी प्रभाव रिश्ते पर पड़ता है। ऐसे में इस खास मौके पर नीले, काले या सफेद रंग के पेपर से गिफ्ट रैप न करें। रैपिंग के लिए गोल्डन, लाल, गुलाबी, पीले आदि जैसे रंगों को अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें