फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में भूलकर भी न लगाएं ये पौधे, दरिद्रता और दुर्भाग्य का बनते हैं कारण

Mon, 01 Feb 2021 12:24 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
हिन्दू धर्मग्रंथों के लिए पेड़ पौधे बहुत आवश्यक होते हैं। धार्मिक दृष्टि से भी पेड़ों का बहुत महत्व माना जाता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार कई ऐसे पेड़ पौधे बताए गए हैं जिन्हें घर में लगाने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है, तो वही कई पौधे ऐसे भी है जिन्हें घर में लगाने से नकारात्मकता बढ़ती है। इन पौधों को घर में लगाने से आपके घर में अशांति, और दरिद्रता का वास होने लगता है। कहा जाता है कि कुछ पौधों को कभी घर में नहीं लगाना चाहिए अन्यथा आपका सौभाग्य भी दुर्भाग्य में बदल सकता है। तो चलिए जानते हैं कि वे कौन से पौधे हैं जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
इमली का पेड़
इमली का पौधा
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के अंदर कभी भी इमली का पौधा नहीं लगाना चाहिए।  घर के आस-पास भी इमली का पौधा होना शुभ नहीं माना जाता है। जिन घरों के पास या घर में इमली का पौधा होता है, वहां रहने वाले लोगों के जीवन में विभिन्न समस्याएं आने लगती हैं, परिवार के सदस्यों को बीमारियों का सामना करना पड़ता है। परिवार के सदस्यों की तरक्की में भी रूकावट आने लगती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
खजूर का पेड़
खजूर का पेड़
वैसे तो खजूर का पौधा लोग घरों में नहीं लगाते हैं। यदि किसी का घर बड़ा या बगीचा बना हुआ है तो लोग घर में यह पेड़ लगा लेते हैं। वास्तु के अनुसार खजूर का पेड़ लगाने से धन का अत्याधिक व्यय होने लगता है। घर में पैसा नहीं टिकता और धन की आवक में रूकावट आने लगती है। 

4 of 6
बेर का पेड़ - फोटो : सोशल मीडिया
बेरी का पौधा
घर में या आस-पास बेरी का पेड़ होना बिलकुल भी शुभ नहीं माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार बेरी के पौधे को सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव देने वाला माना गया है। यदि घर के आसपास बेर का पेड़ लगा हो तो हटवा देना चाहिए अन्यथा यह आपके घर में दरिद्रता आने लगती है। इसके माना जाता है कि इस पेड़ में नकारात्मक शक्तियों का वास भी होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
दूध निकलने वाले पौधे
वास्तु के अनुसार कभी भी ऐसे पेड़ पौधे घर में नहीं लगाने चाहिए जिनसे दूध जैसा चिपचिपा पदार्थ निकलता हो। इन पौधो को घर में लगाने से नकारात्मकता आती है और घर में अशांति का वातावरण बनता है। इसके अलावा संतान बाधा भी हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बबूल का वृक्ष, अन्य कांटेदार वृक्ष
वास्तु के अनुसार घर में कभी भी कांटेदार वृक्ष नहीं लगाने चाहिए। बबूल का वृक्ष घर में या आसा-पास होना शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है कांटेदार पौधे लगाने से घर में अशांति के साथ दरिद्रता भी आने लगती हैं मां लक्ष्मी रूष्ट हो जाती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें