यह बात हम सदियों से सुनते आ रहे हैं अगर किसी के घर में देवी लक्ष्मी का आगमन होने वाला होता है तो वह अपने शुभ संकेत पहले से ही देना शुरू कर देती हैं। इसके साथ ही यह बात भी सच है कि देवी लक्ष्मी ज्यादा समय तक किसी के पास नहीं ठहरतीं। वह चंचल स्वभाव की होती हैं। कहते हैं लक्ष्मी का स्वागत दिल से करना चाहिए अगर आप उनका निरादर करोगे तो वह कभी आपके पास नहीं आएंगी।