फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: इन 8 कारणों से अक्सर घर में रहता है तनाव और धन की कमी

Wed, 23 May 2018 08:55 AM IST
गंगाशरण त्रिपाठी, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 9
घर में हमेशा तनाव, क्लेश, लड़ाई-झगड़ा होता रहता है, तो इसका कारण आपके घर में ही छिपा है। इन कारणों को पहचानिए और दूर कीजिए, सुख-शांति बनी रहेगी। ज्योतिषशास्त्र में ऐसे कई बातें बताई गई हैं, जो घर की सुख-शांति को कम करती हैं। साधारण सी लगने वाली यह बातें परेशानियों को भी बढ़ा भी सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 9
हम घर के मुख्यद्वार के पास पानी का मटका या जग भरकर रख देते हैं, यह गलत है। कभी भी मुख्यद्वार के पास पानी से भरा पात्र नहीं रखना चाहिए। अगर रखना भी हो, तो उत्तर-पूर्व या दक्षिण पूर्व दिशा सही रहती है। पानी से भरे पात्र को कभी भी दाईं ओर नहीं रखना चाहिए। इसे हमेशा बाईं ओर ही रखें। इससे सुख-शांति और समृद्ध बनी रहती है। 

घर के मुख्यद्वार के पास पानी से भरा पात्र रखने से घर में आर्थिक संकट बढ़ने लगता है। इससे परिवार में कलह होती है और घर का मुखिया किसी अन्य स्त्री की ओर आकर्षित हो सकता है। इससे पति-पत्नी के बीच हमेशा अनबन होती रहती है और रिश्तों में दरार पैदा होती है।मुख्यद्वार पर रखा पानी से भरा पात्र, घर में आती सकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है जिससे घर में रोग, आर्थिक संकट, तनाव, क्लेश आदि उत्पन्न होता है। 
विज्ञापन

3 of 9
दिन या तारीख देखने के लिए कैलेंडर हर घर की मुख्य जरूरत होता है। देखा जाता है कि अपनी सुविधानुसार, हम कैलेंडर को कहीं भी लटका देते हैं। अगर यह गलत दिशा में लगा होगा, तो विपरीत प्रभाव छोड़ेगा। कैलेंडर को कभी भी दरवाजे के आगे या पीछे की ओर नहीं लटकाना चाहिए। इसे मुख्यद्वार के पीछे की तरफ भी नहीं लटकाना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों की आयु कम होती है और बीमारियां हमेशा घर में बनी रहती हैं। 

4 of 9
घर के भीतर गलत दिशा में लटके धारदार हथियार जैसे कैंची, चाकू, कुल्हाड़ी, तलवार आदि भी घर की सुख-शांति को प्रभावित करते हैं। अगर यह गलत दिशा में लटके होंगे, तो घर की सकारात्मक ऊर्जा क्षीण हो जाएगी। इन्हें दक्षिण-पूर्व दिशा में टांगना या रखने से अशुभ प्रभाव नहीं होता। 
विज्ञापन

5 of 9
कभी भी घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, यदि ऐसे बर्तन घर में रखे जाते हैं तो इससे मां लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं और घर में दरिद्रता का प्रवेश बढ़ती है। 
विज्ञापन

6 of 9
घर में टूटा हुआ शीशा रखना भी अशुभ होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में सक्रिय हो जाती है और परिवार के सदस्यों को इसका परिणाम भुगतना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

7 of 9
शयनकक्ष में झूठे बर्तन रखने से दरिद्रता आती है। शयनकक्ष के पलंग में यदि कोई दरार है या यह कहीं से टूटा हुआ है, तो पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।

8 of 9
मान्यता है कि तिजोरी में किसी विवाद से संबंधित पेपर नहीं रखने चाहिए। तिजोरी में विवादित पेपर रखने से विवाद जल्दी खत्म नहीं होता और दरिद्रता बढ़ती जाती है।
विज्ञापन

9 of 9
धार्मिक ग्रंथों को कभी भी शयनकक्ष, किचन में नहीं रखना चाहिए। इससे यह अपवित्र होते हैं और इसका अशुभ प्रभाव आपके जीवन पर पड़ता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें