फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर और ऑफिस में इस तरह से क्रिस्टल बॉल लगाकर चमका सकते हैं अपना भाग्य

Sun, 20 Dec 2020 07:05 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
वास्तु शास्त्र का प्रयोग करके आप नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित करके जीवन की कई परेशानियों को हल किया जा सकता है। वास्तु में दिशाओं का बहुत महत्व माना जाता है। इसलिए घर का निर्माण करना हो या कोई सामान रखना हो वास्तु में हर चीज को लेकर नियम बताए गए हैं। वास्तु दोष होने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है जिसके कारण नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है। नकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां ला सकती है। वास्तु में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के क्रिस्टल बॉल को लगाना बहुत शुभ माना गया है। इसे घर में या ऑफिस में लगाने से आपका भाग्योदय होता है। पारिवारिक कलह दूर होती है और व्यापार में लाभ प्राप्त होता है। तो चलिए जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
main gate
वास्तु में क्रिस्टल को नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। क्रिस्टल लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाना सबसे उचित माना गया है।
 
विज्ञापन

3 of 6
बच्चों की पढ़ाई के कमरे में लगाएं क्रिस्टल बॉल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
वहीं अगर आपके घर में बच्चे हैं और उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो क्रिस्टल बॉल को उनकी पढ़ाई करने के कमरे में लगा सकते हैं। इससे बच्चे का पढ़ाई के प्रति रूझान बढ़ेगा।
 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
शयन कक्ष में क्रिस्टल बॉल को लगाने से दाम्प्त्य जीवन और भी मधुर बनता है। जिन पति पत्नी के बीच अक्सर झगड़े की स्थिति बनी रहती है, तो उन्हें अपने कमरे में क्रिस्टल बॉल जरूर लगानी चाहिए। इससे जल्दी ही आपको सुधार देखने का मिलेगा।
 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
घर की बालकनी में क्रिस्टल बॉल इस तरह से लगानी चाहिए कि उसके ऊपर सूर्य की रोशनी  पड़ती रहे। इससे आपके घर में कलह कम हो जाती है। घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सद्भावना की भावना भी बढ़ती है। यदि घर में सूरज की किरणें नहीं आती हैं तो क्रिस्टल बॉल को कुछ देर धूप में रखने के बाद लगाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सफलता पाने के लिए लगाएं क्रिस्टल (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आप अपने ऑफिस, व्यापार स्थल पर क्रिस्टल लगाते हैं तो आपके लिए व्यापार और नौकरी में उन्नति भी प्राप्ति होती है। व्यापार में लाभ पाने के लिए अपने कार्यस्थल पर क्रिस्टल बॉल लगानी चाहिए।

कैसे लगाएं क्रिस्टल बॉल
जब भी आपको घर या फिर कार्यस्थल पर क्रिस्टल को लगाना हो तो उसे कुछ दिनों तक नमक के पानी डुबों कर रखना चाहिए। बाद में उसे पानी से बाहर निकालकर साफ कर लें और सूर्य की रोशनी में रखें। इससे शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें