फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु के अनुसार घर में लगाएं पौधा पाएं धन और बेहतर स्वास्थ्य

Thu, 23 Apr 2015 04:13 PM IST
डॉ रूपा बत्रा/वास्तु विशेषज्ञा
विज्ञापन
1 of 8
बेहतर स्वास्थ्य और उन्नति के लिए वास्तु के नियम के अनुसार आप भी लगाएं घर में इन पौधों को।
विज्ञापन

वास्तु के अनुसार घर में लगाएं पौधा पाएं धन और बेहतर स्वास्थ्य

2 of 8
शादी में आ रही है रूकावट? या घर की सुख-शांति में हो रहा है खलल? घर के पीछे की ओर लगाएं केले का पौधा। यदि हम केले के पेड़ को किसी ग्रह के साथ जोड़ें तो यह बृहस्पति देवता का स्वरुप माना जाता है। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए भी केले के पेड़ की पूजा की जाती है। इस तरह केले का पेड़ लगाने से धन संबंधी परेशानियों से भी राहत मिलती है।
विज्ञापन

वास्तु के अनुसार घर में लगाएं पौधा पाएं धन और बेहतर स्वास्थ्य

3 of 8
घर पर नहीं पड़ रही है माँ लक्ष्मी की नज़र? धन की कमी ने बढ़ा दी है परेशानी? छोटे-छोटे फूलों वाला हरसिंगार का पेड़ दिलाएगा लाभ और इसकी अद्भुत सुगंध से मिलेगी दिल को ठंडक। इस पौधे का संबंध चन्द्र ग्रह से है जो अपने आप में ही शांति और ठंडक पहुंचाने वाला ग्रह है। इस पौधे को घर के बीचो-बीच या पिछले हिस्से में लगाने से आर्थिक संपन्नता प्राप्त होती है। इसकी देखभाल में कोताही न करें, इस पौधे के सूख जाने से मन पर बुरा प्रभाव भी पड़ता है।

वास्तु के अनुसार घर में लगाएं पौधा पाएं धन और बेहतर स्वास्थ्य

4 of 8
तुलसी का पौधा घर के बीचो बीच रखना बहुत ही लाभदायक होता है और यह घर से नकारात्मक उर्जा को दूर करवातावरण में सुख-शांति प्रदान करता है। जिनका शुक्र ग्रह कमजोर है उन्हें रोज शाम को तुलसी के आगे दीप प्रज्वलित करना चाहिए।
विज्ञापन

वास्तु के अनुसार घर में लगाएं पौधा पाएं धन और बेहतर स्वास्थ्य

5 of 8
अनार को अयुर्वेद में स्वास्थ्य के लिए बड़ा की फायदेमंद बताया गया है। वास्तु विज्ञान और ज्योतिषशास्त्र में भी अनार को बड़ा महत्व है। राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव ने ज़िन्दगी को उलझा कर रख दिया है? तंत्र-मंत्र के बाद भी नहीं दूर हो रही जीवन की मुश्किलें? तो लगाइये अनार का पौधा अपने घर में। वास्तु विज्ञान के अनुसार अनार का पेड़ घर के सामने लगाना फायदेमंद होता है। अनार के फूल को शहद में डुबो कर प्रत्येक सोमवार भगवान शिव को समर्पित करने से भारी से भारी कष्ट भी दूर होते हैं।
विज्ञापन

वास्तु के अनुसार घर में लगाएं पौधा पाएं धन और बेहतर स्वास्थ्य

6 of 8
शनि नाराज हैं और जीवन में बनते काम बिगड़ रहे हैं तो घर में लगाइये शमी का पेड़। मान्यता है कि शमी का पेड़ में सभी देवताओं का वास होता है और इस पेड़ का संबंध शनि महाराज से है। वास्तु विज्ञान के अनुसार शमी के पौधे को घर के मुख्य द्वार के बायीं ओर लगाएं और नियमित रूप से सरसों के तेलका का दीपक जलाएं। इससे शनि की कृपा बनी रहेगी और आपके हर काम आसानी से बनेंगे।
विज्ञापन

वास्तु के अनुसार घर में लगाएं पौधा पाएं धन और बेहतर स्वास्थ्य

7 of 8
बुध, शनि, और बृहस्पति ग्रह से गहरा नाता है पीपल के वृक्ष का। कहते हैं पीपल की नियमित पूजा करने, जल चढ़ाने और परिक्रमा करने से संतान दोष नष्ट होता है और बीमारियों से निजात मिलता है। पीपल का बोनसाई पेड़ घर के पिछले हिस्से में लगाएं तो यह उन्नति एवं लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक होता है।
विज्ञापन

वास्तु के अनुसार घर में लगाएं पौधा पाएं धन और बेहतर स्वास्थ्य

8 of 8
गुडहल का पौधा जीवन में यश और प्रसिद्धि दिलाने में सहायक होता है। यह सूर्य और मंगल ग्रह से जुड़ा हुआ है। मंगल ग्रह को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जी को गुड़हल का फूल अर्पित करें। यूं तो गुड़हल का पौधा घर में कहीं भी लगाने से पूरा लाभ मिलेगा। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि घर के अन्दर या आस-पास कांटेदार वृक्ष न लगाएं। कांटेदार पौधा नकारात्मक उर्जा की वृद्घि करते हैं।

डॉ रूपा बत्रा/वास्तु विशेषज्ञा, एस्ट्रोयोगी.कॉम astroYogi.com
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें