हर घर की खुशियों की शुरुआत रसोई घर से होती है। इसलिए शयन कक्ष के बाद वास्तु विज्ञान में जिसे सबसे अधिक महत्व दिया गया है वह है रसोई घर। वास्तु विज्ञान के अनुसार अगर आप रसोई घर का घ्यान वास्तु के अनुसार रखते हैं तो आपकी आधी परेशानी तो यूं ही दूर हो जाएगी यानी आपके घर में लोग कम बीमार होंगे। घर के लोगों में सामंजस्य और धन दौलत की भी बरकत होगी।
विज्ञापन
रसोई घर के लिए वास्तु टिप्स, खुशियां आएगी आपके घर
2 of 8
किचन वास्तुु
अगर आपके रसोई घर में जिस दिशा में चूल्हा हो उस दिशा में पानी नहीं होना चाहिए यानी पानी और आग दो अलग दिशाओं में होना चाहिए। पानी के लिए यान सिंक के लिए उत्तर और पूर्व दिशा अच्छा है वहीं चूल्हे के लिए पश्चिम और पूर्व की दिशा।
विज्ञापन
रसोई घर के लिए वास्तु टिप्स, खुशियां आएगी आपके घर
3 of 8
बरतन
- फोटो : getty images
रसोई घर में जूठे बर्तनों को जमा करके नहीं रखें। वास्तु विज्ञान के साथ ही शास्त्र भी कहता है यह धन और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
रसोई घर के लिए वास्तु टिप्स, खुशियां आएगी आपके घर
4 of 8
बरतन
- फोटो : getty images
अगर आप एल्युमिनियम के बर्तनों का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह स्वास्थ्य और समृ्द्धि में बाधक है। वास्तु विज्ञान के अनुसार एल्युमिनियम का स्वामी ग्रह राहु है जो रहस्यमयी तरीके से आपको अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचाता है।
विज्ञापन
रसोई घर के लिए वास्तु टिप्स, खुशियां आएगी आपके घर
5 of 8
किचन
- फोटो : getty images
रसोई घर में लाल रंग का प्रयोग कम करें जैसे टाइल, पेंट, सिंक यह लाल रंग के नहीं होने चाहिए। वास्तु विज्ञान के अनुसार रसोई घर में लाल रंग का अधिक प्रयोग अग्नि के प्रभाव को बढ़ाता है जो हानिकारक होता है।
विज्ञापन
रसोई घर के लिए वास्तु टिप्स, खुशियां आएगी आपके घर
6 of 8
दूध
- फोटो : getty images
एल्युमिनियम के बर्तनों में दूध नहीं उबालें। दरअसल ज्योतिषशास्त्र में दूध का कारक ग्रह चन्द्रमा है और राहु एल्युमिनियम का। राहु और चन्द्रमा का संयोग अशुभ प्रभाव देता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
विज्ञापन
रसोई घर के लिए वास्तु टिप्स, खुशियां आएगी आपके घर
7 of 8
चावल
- फोटो : getty images
शुक्र से संबंधित चावल को एल्युमिनियम के बर्तनों में नहीं उबालना चाहिए। यह उदर रोग के साथ ही यौन क्षमता को भी प्रभावित करता है।