जब परीक्षाएं आने वाली हो तो बच्चो के साथ माता-पिता को भी चिंता होने लगती है। आज के समय में प्रतियोगिता बहुत बढ़ गई है, इसलिए हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा किसी से भी पीछे न रहे और ऐसे में जब बात हो दसवीं, बाहरवीं कक्षा की परीक्षाओं की तो पढ़ाई का तनाव और भी ज्यादा बढ़ जाता है। ज्यादातर बच्चो को शिकायत होती है कि उन्होंने याद किया लेकिन भूल जाते हैं। परीक्षा के समय पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करना तो आवश्यक होता ही है इसके अलावा आप पढ़ाई करते समय यदि कुछ बातों को ध्यान में रखते हैं, तो पढ़ाई करते समय एकाग्रता बनी रहेगी, जिससे आपको पढ़ा हुआ ध्यान रहेगा।