फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्पण और घंटी के इन अनोखे प्रयोगों से बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें उपाय

Wed, 17 Feb 2021 11:41 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vastu tips - फोटो : vastu tips
वास्तु शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है, जिसके द्वारा आप नकारात्मकता को दूर करके अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और तरक्की आती है। वास्तु में बहुत सारी ऐसी चीजों के बारें में बताया गया है जिनका अगर सही प्रकार से प्रयोग किया जाए तो आप कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। दर्पण और घंटी ये तीन ऐसी चीजें हैं जिनका प्रयोग वास्तु के अनुसार करके आप न केवल वास्तु दोष बल्कि कई समस्याओं से छुटकारा पाकर अपने जीवन को खुशहाल और संपन्न बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं दर्पण और घंटी के अनोखे प्रयोग जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत...
विज्ञापन

2 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
वास्तु दोष दूर करने के लिए दर्पण का प्रयोग
दर्पण केवल चेहरा देखने के काम ही नहीं आता है, वास्तु के हिसाब से इसका प्रयोग करके आप सुख-समृद्धि पा सकते हैं। यदि आपके घर का उत्तर-पूर्व कोना कटा हुआ है जिसके कारण वास्तु दोष उत्पन्न हो रहा है तो उस दिशा में दर्पण को इस प्रकार से लगाएं कि उसमें उस कोने का प्रतिबिंव इस तरह से बने की दिशा बढ़ती हुई नजर आए। इससे उस दिशा का वास्तु दोष दूर हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य द्वार के सामने यदि कोई खंभा, पेड़, किसी मकान का कोना, कूड़, खंडहर हो तो आपको धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आपके घर में तरक्की और धन के आगमन में बाधा आती हैं इस समस्या को दूर करने के लिए मुख्य द्वार की चौखट के ऊपर एक गोल दर्पण लगा दें। इससे घर के अंदर प्रवेश करने वाली नकारात्मक ऊर्जा दर्पण से टकराकर वापस चली जाती है। जिससे आपके घर में धन की समस्याएं दूर होती हैं।

4 of 5
मंदिर की घंटी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
घर में पूजा करते समय और मंदिर में घंटी अवश्य बजाई जाती है। जिससे वातावरण में चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है। प्रतिदिन प्रातःकाल उठकर स्नान करने के पश्चात पूजा स्थान के साथ पूरे घर और मुख्य द्वार पर घंटी बजानी चाहिए। इससे आपके घर से सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
यदि आपके घर में तीन दरवाजे एक ही सीध में बने हो तो वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इसे दूर करने के लिए दरवाजे में एक छोटी सी घंटी लटका दें। इसी तरह से यदि आपका बच्चा पढ़ाई में कमजोर है तो जब भी आपका बच्चा पढ़ाई करने के लिए बैठे तो उसकी टेबल के पास कुछ देर तक घंटी से ध्वनि करें। इससे उस स्थान की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और आपके बच्चे का मन पढ़ाई के प्रति एकाग्र होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें