फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: घर में नहीं होनी चाहिए ऐसी चीजें, यह धन हानि के होते हैं संकेत

Sun, 02 Aug 2020 08:23 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
furniture vastu
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में कैसे सकारात्मक ऊर्जाएं आती है और किन-किन कारणों घर में नकारात्मक ऊर्जाओं का प्रवेश होता है। वास्तुशास्त्र में जिस तरह से सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं उसी प्रकार वास्तु में कई चीजों को नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाला माना गया है। घर पर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने से धन हानि और कलह होने लगती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में वास्तु दोष होने पर कार्यों में अड़चने आने लगती हैं। घर में कुछ वास्तुदोष ऐसे होते हैं जिन्हें आपको दूर करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 9
घड़ी - फोटो : pixabay
वास्तु में बंद पड़ी हुई या टूटी हुई घड़ी को अशुभ माना जाता है। ऐसे में बंद हो चुकी घड़ी की मरम्मत करवा लेनी चाहिए या उसे घर से बाहर कर देना चाहिए। बंद घड़ी को घर में रखना प्रगति में बाधक होती है।
 
विज्ञापन

3 of 9
गोलघर काली मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
 वास्तु के अनुसार कभी भी घर पर देवी काली की प्रतिमा को नहीं रखनी चाहिए। देवी काली के कई रूप होते हैं ऐसे में घर पर उनके अन्य रूपों वाली प्रतिमा लगा सकते हैं।

4 of 9
vastu tips - फोटो : social media
घर के पूजा स्थल पर किसी भी देवी-देवता की टूटी हुई प्रतिमा या मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। पूजा स्थल पर टूटी घड़ी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है।

 
विज्ञापन

5 of 9
shivling
शास्त्रों में शिवलिंग पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। मंदिर में शिवलिंग की पूजा करना काफी लाभदायक होता है। लेकिन वास्तु के अनुसार घर पर शिवलिंग नहीं रखना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 9
window - फोटो : pexel
आइना, खिड़की या दरवाजे के शीशे टूट गए हैं तो उन्हें बदलवा लें। टूटे हुए शीशे रिश्तों में दरार डालते हैं साथ ही आय में बाधक माने जाते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
बरतन
टूटे हुए बर्तन और खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामानों को घर में नहीं रखना चाहिए। इसे वास्तु विज्ञान में दोष उत्पन्न करने वाला माना गया है जो घर में सुख शांति और धन संपत्ति में बाधक होता है।

8 of 9
नटराज की मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
नटराज की मूर्तियों को घर में नहीं रखना चाहिए। नटराज रूप में शिव का उग्र रूप होता है। शिव इस रूप में तांडव नृत्य करते हैं जो विनाश का प्रतीक है।
 
विज्ञापन

9 of 9
टाइटैनिक जहाज का मलबा - फोटो : Social media
डूबते जहाज की तस्वीर या मूर्ति घर में नहीं रखें यह नुकसान का प्रतीक माना जाता है। इससे बरकत में कमी आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें