फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरपंख से जुड़े ये उपाय करने से मिलेगा आश्चर्य जनक लाभ

Fri, 31 Jul 2020 04:14 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मोर पंख के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मोरपंख दिखने में तो खूबसूरत होते ही हैं,इसको घर में रखने के कई फायदे भी हैं, मोरपंख को बहुत शुभ माना जाता है। श्री कृष्ण जी तो हमेशा ही अपने सिर पर मोरपंख धारण करते हैं। अन्य देवी-देवताओं को भी मोरपंख प्रिय है। मोरपंख से कई तरह के उपाय किए जाते हैं, जिनसे आपकी कई तरह की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। मोरपंख से आप कई समस्याओं से निजात पा सकते है। 
विज्ञापन

2 of 7
मोर पंख के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
घर के मुख्य द्वार पर मोरपंख लगाना बहुत ही शुभ रहता है, दरवाजे पर मोरपंख लगाने से नकारात्मक ऊर्जा घर मे प्रवेश नहीं करती है। घर के द्वार पर 3 मोरपंख लगाएं, दरवाजे पर इसे लगाते समय इस मंत्र को लिखकर उसके नीचे गणेश जी की प्रतिमा लगाएं। 

'ॐ द्वारपालाय नम: जाग्रय स्थापयै स्वाहा' 
 
विज्ञापन

3 of 7
मोर पंख के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
किसी मंदिर में जाकर मोरपंख को राधा-कृष्ण के मुकुट में लगा दें, और 40 दिन बाद इसे वापस ले आएं, अब इस मोरपंख को तिजोरी या पैसों को रखने के स्थान पर रख दें। इससे आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। और घर में बरकत आएगी। 
 

4 of 7
मोर पंख के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जब बच्चों को नजर लग जाती है तो वे जोर-जोर से रोने लगते हैं, बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए छोटे शिशुओं को मोरपंख चांदी के ताबीज में पहनाएं। 
 
विज्ञापन

5 of 7
मोर पंख के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर आपका बच्चा बहुत रोता है, जिद्दी स्वभाव का हो गया है,तो मोरपंख के पंखे से हवा करें। ऐसा करने से बच्चा धीरे-धीरे करके जिद करना कम कर देगा। 
 
 
विज्ञापन

6 of 7
मोर पंख - फोटो : pinterest
हनुमान जी के मस्तक का सिंदूर लेकर,मंगलवार और शनिवार के दिन उनका नाम लेकर मोरपंख पर लगाएं और सुबह उठकर बिना किसी के टोके इस मोरपंख को बहते हुए जल में बहा दें। शत्रुबाधा से मुक्ति मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मोरपंख - फोटो : अमर उजाला
मोरपंख से आप ग्रहों के अशुभ प्रभाव को भी कम कर सकते हैं। अगर आप ग्रह बाधा से पीड़ित हैं तो मोरपंख हाथ में लेकर 21 बार ग्रह शांति का मंत्र बोलकर पानी का छींटें लगाएं। और इसे किसी ऐसे उचित स्थान पर स्थापित करें, जहां से यह दिखाई देता रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें