Holi 2025 Vastu Tips: होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह सौभाग्य को आमंत्रित करने और नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर माना जाता है। इस साल 13 मार्च को होलिका दहन के बाद आज 14 मार्च को रंगों का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, और इस दिन नकारात्मकता को खत्म करने के लिए विभिन्न उपाय किए जाते हैं। धार्मिक और वास्तु शास्त्र के दृष्टिकोण से भी इस दिन को बहुत शुभ माना गया है।
अगर आपके घर में किसी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा व्याप्त है, बार-बार किसी न किसी प्रकार की समस्याएं आ रही हैं, या फिर घर के सदस्यों को अनजाना भय सता रहा है, तो आज होली के दिन किए गए कुछ सरल उपाय आपकी सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।