griha pravesh rule
- फोटो : amar ujala
गृह प्रवेश इन नक्षत्रों में नहीं करना चाहिए
हिंदू शास्त्रों में गृह प्रवेश को अत्यंत महत्वपूर्ण संस्कार माना गया है, इसलिए इसमें शुभ-अशुभ समय का विशेष ध्यान रखा जाता है। गलत नक्षत्र, तिथि या समय में किया गया गृह प्रवेश घर में बाधा, तनाव या आर्थिक परेशानी का कारण बन सकता है। इसी वजह से शास्त्रों में कुछ विशेष नक्षत्र, वार, तिथियां और समय ऐसे बताए गए हैं, जिनमें गृह प्रवेश करने से बचना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार मूल, आश्लेषा, ज्येष्ठा, आर्द्रा और विशाखा नक्षत्रों में गृह प्रवेश करना अशुभ माना जाता है। इन नक्षत्रों में प्रवेश करने से धन हानि, मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह या अन्य नकारात्मक परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। इसके अलावा भरणी और कृत्तिका नक्षत्र भी गृह प्रवेश के लिए शुभ नहीं माने जाते, इसलिए इनसे भी यथासंभव बचना चाहिए।