हर एक इंसान को अपनी जरुरत पूरी करने के लिए पैसों की आवश्कता होती है। जिसे पूरी करने के लिए वह दिन रात मेहनत करता है, लेकिन कई बार उसके सामने ऐसी परिस्थितियां आ जाती है जब उसे किसी दूसरे से अपनी जरुरतें पूरी करने के लिए कर्ज लेना पड़ता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति कर्जदार बन जाता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे टिप्स है जिसे आजमाने पर अनचाहे खर्च और कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।