फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में मनी प्लांट है तो ये खबर जरूर पढ़ लीजिए, दिशा गलत हुई तो हो जाएंगे कंगाल

Sat, 10 Mar 2018 09:27 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
money plant
ज्यादातर लोग अपने घर और ऑफिस में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं। ऐसा माना जाता है कि घर में इसे लगाने से बरकत होती है, लेकिन इसे लगाते वक्त आमतौर पर लोग जो बड़ी चूक कर देते हैं वह यह कि उन्हें यह ही नहीं मालूम होता है कि इसे किस दिशा में लगाना है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक अगर आपने मनी प्लांट को गलत दिशा में रखा है तो आपको लाभ होने के बजाय नुकसान होने लगता है। इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है। आगे की स्लाइड्स में जानें किस दिशा में रखना चाहिए मनी प्लांट...
 
विज्ञापन

2 of 6
money plant
मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में ना रखें, इस दिशा में इसे रखने से आर्थिक नुकसान की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही रिश्तों पर भी निगेटिव असर पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 6
money plant
मनी प्लांट के बेलों के बड़े होने पर कई लोग उसे जमीन पर नहीं फैला देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए।  इससे भी काफी नुकसान हो सकता है। हमेशा मनी प्लांट के बेलों को ऊपर की ओर लगाना चाहिए।

4 of 6
money plant
मनी प्लांट के पौधे को कभी भी मुरझाने ना दें। रोजाना इसे पानी दें, क्योंकि पौधे का सूख जाना घर के लिए अच्छा नहीं होता है।
विज्ञापन

5 of 6
money plant
मनी प्लांट को कभी भी पूर्व-पश्चिम दिशा में न लगाएं। ऐसा माना जाता है कि पूर्व-पश्चिम दिशा में इसे लगाने से पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
money plant - फोटो : money plant
वास्तुशास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे को आग्नेय दिशा यानी दक्षिण पूर्व में ही रखना बेस्ट होता है, क्योंकि यह दिशा भगवान गणेश की है और इस दिशा के प्रतिनिधि शुक्र ग्रह है। यहां रखा मनीप्लांट सुख-समृद्धि बढ़ाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें