भूत-प्रेत या नकारात्मक ऊर्जा एक अदृश्य शक्ति होती है जो कभी भी कहीं भी हो सकती है। इन चीजों को हम देख नहीं सकते लेकिन कुछ ऐसे संकेत हैं जो आपको यह बता देती है कि आपके घर और आपके आस-पास नकारात्मक उर्जा सक्रिय है।
इन्हें पहचानने के लिए आपको न तो किसी मशीन की जरुरत है और न किसी विशेष साधन की। आप तो बस इन 10 लक्षणों से जान सकते हैं कि आपके आस-पास कुछ पारलौकिक शक्तियां मौजूद हैं।
आपके घर में कोई पालतू पशु जैसे कुत्ता, बिल्ली है और उनका व्यवहार अचानक से बदल जाए तो इसे हल्के में न लें। यह नकारात्मक ऊर्जा की मौजूदगी का संकेत हो सकता है।
अगर आपको अक्सर अपने घर में किसी की मौजूदगी का एहसास होने लगे जबकि वहां कोई नहीं हो। इस हालात में आपको अपने घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के उपाय करने चाहिए।