फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन और सुख की कमी को दूर करना है तो भूलकर भी घर के आगे न रखें ये 10 चीजें

Mon, 18 Nov 2019 06:28 AM IST
संदीप भट्ट धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
घर - फोटो : pixabay
वास्तु विज्ञान के अनुसार सिर्फ घर के अंदर मौजूद चीजें ही नहीं बल्कि घर के आस-पास मौजूद चीजें भी वास्तु दोष उत्पन्न करके घर में रहने वालों को शारीरिक परेशानी, आर्थिक परेशानी, पारिवारिक जीवन में मनमुटाव और मानसिक परेशानी बढ़ाने का काम करती हैं। वास्तु विज्ञान में ऐसी 10 चीजों का जिक्र किया गया है। देखिए आपके आस-पास तो नहीं हैं ऐसी 10 चीजें। 
विज्ञापन

2 of 10
घर के आगे पानी
घर के आगे गंदे पानी का जमाव वास्तु दोष उत्पन्न करता है। अगर यह जमाव पश्चिम की ओर हो तब धन का नुकसान तो होता ही है बदनामी भी होती है। 
विज्ञापन

3 of 10
cactus - फोटो : cactus
कांटेदार पौधे घर के आगे होने का मतलब आपके विरोधियों की संख्या बढ़ रही है। यह पारिवारिक जीवन में मतभेद बढ़ाने का काम करता है साथ ही स्वास्थ्य का नुकसान करता है। 
 

4 of 10
पत्थर की विशाल गेंदें - फोटो : Social media
घर के आगे पत्थरों का जमा होना भी वास्तु विज्ञान के अनुसार अनुकूल नहीं होता है इससे जीवन में तरक्की की रफ्तार कम हो जाती है। व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ता है।    
विज्ञापन

5 of 10
प्लग सॉकेट्स वाला घर - फोटो : सोशल मीडिया
 घर के आगे कूड़ेदान का होना वास्तु विज्ञान के अनुसार कष्टकारी होता है।
विज्ञापन

6 of 10
बिजली का खंभा - फोटो : self
  बिजली का खंभा मुख्य द्वार के सामने उन्नति में बाधक माना जाता है। यह आपकी तरक्की को रोक सकता है।
विज्ञापन

7 of 10
होया बस्यू जंगल, रोमानिया - फोटो : Social media
घर के आगे घने वृक्ष का होना वास्तु दोष उत्पन्न करता है। 

8 of 10
बेल - फोटो : amar ujala
घर के आगे से बेल का ऊपर चढ़ना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु विज्ञान के अनुसार इससे विरोधियों और शत्रुओं की संख्या बढ़ती है जिससे उन्नति में बाधा आती है। 
 

9 of 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वास्तु विज्ञान के अनुसार घर की दहलीज यानी मुख्य द्वार से ऊंची सड़क का होना कष्टकारी होता है। इससे घर में रहने वालों की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहता है। घर की महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना होता है और रिश्तों में तालमेल की कमी होती है। 
विज्ञापन

10 of 10
आक
वास्तु विज्ञान के अनुसार घर के आगे दूध निकलने वाले पौधे का होना भी कष्टकारी होता है।     
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें