फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में नकारात्मक शक्ति का इन 10 चीजों से लगाएं पता

Wed, 20 Nov 2019 06:29 AM IST
संदीप भट्ट धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
भूत-प्रेत या नकारात्मक ऊर्जा एक अदृश्य शक्ति होती है जो कभी भी कहीं भी हो सकती है। इन चीजों को हम देख नहीं सकते लेकिन कुछ ऐसे संकेत हैं जो आपको यह बता देती है कि आपके घर और आपके आस-पास नकारात्मक उर्जा सक्रिय है।

इन्हें पहचानने के लिए आपको न तो किसी मशीन की जरुरत है और न किसी विशेष साधन की। आप तो बस इन 10 लक्षणों से जान सकते हैं कि आपके आस-पास कुछ पारलौकिक शक्तियां मौजूद हैं।

आपके घर में कोई पालतू पशु जैसे कुत्ता, बिल्ली है और उनका व्यवहार अचानक से बदल जाए तो इसे हल्के में न लें। यह नकारात्मक ऊर्जा की मौजूदगी का संकेत हो सकता है।

अगर आपको अक्सर अपने घर में किसी की मौजूदगी का एहसास होने लगे जबकि वहां कोई नहीं हो। इस हालात में आपको अपने घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के उपाय करने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
भूत प्रेत
अगर आपको अक्सर अपने घर में किसी की मौजूदगी का एहसास होने लगे जबकि वहां कोई नहीं हो। इस हालात में भी आपको अपने घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के उपाय करने चाहिए।

घर का तापमान अगर अचानक से बदल जाए यानी सब कुछ सामान्य होने पर अगर आप अपने आस-पास का तापमान कम महसूस होने लगे तो यह भी अच्छा संकेत नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
ghost - फोटो : pixabay.com
अगर आपके घर में अक्सर सब कुछ सामान्य हो और आप तेज सुगंध को अनुभव करते हैं तो इसका कारण नकारात्मक उर्जा की मौजूदगी हो सकता है।

याद से कोई चीज घर में संभालकर रखी गई हो और वह अपने स्थान पर नहीं मिले। यह घटना अगर बार-बार होने लगे तो यह संकेत है कि घर में सकारात्मक उर्जा बढ़ाने की जरुरत है।

4 of 6
ghost
देर रात कमरे में अगर किसी के रोने की आवाज सुनाई दे और वहां कोई मौजूद नहीं हो तो यह संकेत है घर में नकारात्मक उर्जा की मौजूदगी का।

अगर आपको यह लगने लगा है कोई आपको छू रहा है और आप पलटकर देखते हैं तो कोई मौजूद नहीं है। ऐसी घटना अगर बार-बार होने लगे तो संभव है कि आपके आस-पास नकारात्मक उर्जा सक्रिय है।
विज्ञापन

5 of 6
black cat - फोटो : Social Media
आपके घर में बार-बार काली बिल्लियां आने लगे तो यह अच्छा संकेत नहीं है यह नकारात्मक शक्ति की मौजूदगी को दर्शाता है। ऐसा भी माना जाता है कि यह घर में कुछ बुरा होने का संकेत है।

दोपहर में या देर रात अगर घर अजब-अजब सी आवाजें जैसे दरवाजा खटखटाने, किसी चीज के अचानक गिरने या चलने की आवाजें आएं तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर यह घटना कई दिनों तक लगातार होने लगे तो यह आपको सजग रहने का संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
health tips
घर में लोग बार-बार बीमार होने लगे और लोगों का व्यवहार भी बदल जाए यानी आपस में प्यार से रहने वाले लोग एक दूसरे से लड़ने लगे तो यह भी नकारात्मक उर्जा का संकेत माना जाता है।

यह बातें सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है जिन पर लोग परंपरागत तौर पर यकीन करते आए हैं। इनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें