फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वप्न फल के अनुसार ये पांच तरह के सपने देते हैं अमीर बनने का संकेत

Tue, 06 Oct 2020 06:15 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
स्वप्न शास्त्र से जानें सपनों का मतलब - फोटो : सोशल मीडिया
आपके द्वारा देखे गए हर एक सपने का अपना मतलब होता है। ये सपने आपको भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करते हैं। कुछ सपने बुरे होते हैं तो कुछ सपने अच्छे होते हैं। वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसे सपने होते हैं जिन्हें देखने से अमीर बनने के संकेत मिलते हैं। आइए जानते हैं किस तरह के सपने हमें अमीर बनने के संकेत देते हैं.. 
विज्ञापन

2 of 6
सपने में चूहे का दिखाई देना होता है शुभ - फोटो : getty
अगर सपने में दिखाई दे चूहा
सपने में चूहे का दिखाई देना शुभ माना जाता है। अगर आप सपने में चूहा देखते हैं तो समझिए आने वाले दिनों में आपके पास धन आएगा। आपके जीवन की दरिद्रता दूर हो जाएगी। हालांकि अगर आप यह सपना देखते हैं तो इस सपने को अपने घर के सबसे छोटे बच्चे को जरूर बताएं। 
विज्ञापन

3 of 6
खाली बर्तन को भरते हुए देखना होता है शुभ - फोटो : सोशल मीडिया
खाली बर्तन को भरते हुए देखना 
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने सपने में खाली बर्तनों को देखते हैं तो यह बेहद ही शुभ संकेत है। यह सपना इस बात का सूचक है कि आप आने वाले दिनों में आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। यह सपना आपको धनी होने का संकेत करता है। 

4 of 6
सपने में गाय के गोबर से उपले बनाना होता है शुभ संकेत - फोटो : pixabay
सपने में गाय के गोबर से उपले बनाना 
सपने में खुद को गाय के गोबर से उपले बनाते देखने से व्यक्ति तरक्की करता है। माना जाता है कि यह सपना गरीबी दूर करने के साथ ही कामयाबी की राह में आने वाले दिक्कतों को भी दूर करता है। इस सपने के बारे में किसी को न बताएं। 
विज्ञापन

5 of 6
सपने में झाड़ू देखना होता है शुभ संकेत - फोटो : सोशल मीडिया
सपने में झाड़ू देखना 
सपने में झाड़ू देखना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि झाड़ू वैभव का प्रतीक होता है। माना जाता है कि अगर आपने सपने में झाड़ू देखी है तो यह मान लीजिए कि आपके घर से दरिद्रता जाने वाली है और घर में धन के योग बनने वाले हैं। इस सपने को अपनी पत्नी या माता को जरूर बताएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सपने में इलैक्ट्रोनिक सामान टूटते देखना होता है शुभ संकेत - फोटो : ट्विटर
इलैक्ट्रोनिक सामान टूटते देखना 
यदि आप अपने सपने में किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को टूटते हुए देखते हैं तो स्वप्न फल के अनुसार यह सपना बेहद ही शुभ होता है। हालांकि इस सपने के बारे में आपको किसी से नहीं कहना चाहिए। लेकिन सपने में आप इलेक्ट्रॉनिक सामान को देखते हैं तो यह जीवन में दरिद्रता का संकेत करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें