फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातों रात अमीर बना सकते हैं ये सपने, स्वप्न शास्त्र में है मान्यता

Wed, 03 Mar 2021 08:31 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
स्वप्न शास्त्र से जानें सपनों का मतलब - फोटो : सोशल मीडिया
स्वप्न शास्र के अनुसार, सपने भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत करते हैं। ये सपने शुभ और अशुभ दोनों प्रकार की घटनाओं के बारे में बताते हैं। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि आपको सपने में कुछ विशेष चीजें दिख जाएं या यू कहें की आपके सपने वे चीजें आएं तो ऐसा समझा जाता है कि आपकी आर्थिक स्थिति पलटने वाली है। कुछ विशेष तरह के सपने इस बात का संकेत करते हैं कि निकट भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत हो सकती है।  
विज्ञापन

2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : getty
चूहे को सपने में देखना होता है शुभ
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप अपने सपने में चूहे को देखते हैं तो यह आपके लिए शुभ संकेत हैं। यह सपना संकेत करता है कि आपके पास कहीं से अचानक धन आने वाला है। माना जाता है सपने में चूहा देखने से दरिद्रता दूर होती है। जीवन में समृद्धि आती है।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
सपने में गाय देखना होता है बेहद शुभ 
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में गाय को देखना बेहद शुभ होता है। गाय को अलग-अलग तरह से देखने का मतलब भी अलग होता है। अगर आप सपने में गाय को दूध देते हुए देखते हैं सुख-समृद्धि आने वाली है तो वहीं अगर आप चितकबरी गाय को देखते हैं तो सूद ब्याज के व्यापार में लाभ मिलने के संकेत होते हैं।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
जब सपने में दिखे नाचती हुई स्त्री
असल जिंदगी में किसी लड़की को नाचते हुए देखना आपके मनोरंजन का हिस्सा हो सकता है। लेकिन अगर आप अपने सपने में किसी स्त्री को नृत्य करते देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि आने वाले दिनों में आपको धन प्राप्त हो सकता है। यह सपना शुभ सपनों में से एक होता है।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
जब सपने में दिखे भगवान 
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में भगवान के दर्शन करते हैं तो यह बेहद ही शुभ होता है। स्वप्न शास्त्र में इस सपने का मतलब ये है कि आपके ऊपर दैवीय कृपा बरसने वाली है जिससे आपको आने वाले दिनों में सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होने वाली है।
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels
सपने में जलते हुए दीये को देखना 
सपने में जलते हुए दीपक को देखना अति शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि आप सपने में किसी जलते हुए दीये को देखते हैं तो यह संकेत है कि आपको भविष्य में प्रचुर मात्रा में धन प्राप्ति होगी। यह सपना आपके आर्थिक जीवन को संपन्न कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सपने में मछली देखना
शास्त्रों में मछली को मां लक्ष्मी के आगमन का सूचक माना गया है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक अगर आपको सपने में मछली दिखाई दे तो जल्दी ही आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। इसी प्रकार स्वप्न में आप किसी वृक्ष पर चढ़ रहें हैं तो आपको कहीं से अचानक धन प्राप्ति हो सकती है।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारी लोक मान्यताओं पर आधारित है। amarujala.com इनकी पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें