Diwali 2023: हर साल कार्तिक मास की अमावस्या पर दिवाली मनाई जाती है। इस दिन भगवान राम 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। उनका दीपोत्सव के साथ स्वागत किया गया था। साथ ही ये भी कहा जाता है कि, समुद्र मंथन के दौरान इसी दिन माता लक्ष्मी का भी जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन घर में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती हैं। भारत में अलग-अलग तरीके से दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 12 नवंबर 2023 को दिवाली मनाई जाएगी। दिवाली आने से पहले ही उसकी तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं। घर-बाहर व बाजारों में दिवाली की रौनक दिखाई पड़ती हैं।
इस दौरान घरों की साफ सफाई पर खास ध्यान दिया जाता है। कहते हैं कि, जिसके घर में गंदगी रहती हैं वहां मां लक्ष्मी निवास नहीं करती हैं। इसलिए घर को साफ करना बेहद जरूरी है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में आप वास्तु नियमों के अनुसार घर की साफ-सफाई कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि, दिवाली पर वास्तु के अनुसार कैसे साफ सफाई करें।