फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर घर के सामने हों ये चीजें तो नफे की जगह होगा नुकसान

Sat, 22 Sep 2018 01:38 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
house
घर के सामने या फिर कहें मुख्य द्वार के पास अगर कुछ चीजें हो तो मकान मालिक को नफे की जगह नुकसान ज्यादा होता है। वह हर समय परेशान रहता है। ऐसे में घर खरीदते या बनवाते समय वास्तु के हिसाब से कुछ चीजों का विशेष ख्याल रखना चाहिए —
विज्ञापन

2 of 6
house
घर के सामने मंदिर
वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य द्वारा या फिर घर के सामने मंदिर या कोई दूसरा धार्मिक स्थल नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर घर के स्वामी के लिए शुभ नहीं माना गया है।
विज्ञापन

3 of 6
house
कचरा फेंकने का स्थान
घर के सामने कचरा फेंकने का स्थान नहीं होना चाहिए। खुद भी अपने दरवाजे या घर के सामने कचरे का डिब्बा रखें। ऐसा होने पर घर के प्रवेश द्वार से नेगेटिव एनर्जी का प्रवेश होता है और परिजनों में लड़ाई—झगड़े होते रहते हैं।

4 of 6
house
न इकट्ठा हो गंदा पानी
किसी भी सूरत में घर के सामने गंदा पानी न इकट्ठा हो और न ही बहे। जिन घरों के सामने गंदा पानी बहता है या फिर कीचड़ या गंदगी कायम रहती है, उस परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। परिवार में उदासी का महौल बना रहता है।
विज्ञापन

5 of 6
house
नहीं होना चाहिए ऐसा पेड़-पौधा
मौजूदा समय में घर के बाहर बड़े पेड़ लगाने का प्रचलन है लेकिन कई बार जाने-अनजाने में लगाए गए कुछ पेड़—पौधों से हमें सकारात्मक परिणाम की बजाय नकारात्मक परिणाम मिलने लगते हैं। मसलन घर के सामने सूखे या कांटेदार पेड़ पौधे न हों। इससे भी मकान में नकरात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। घर के पास में इमली, बरगद, आंवला, जामुन, सेमल, अनार, केला, नींबू आदि का वृक्ष लगाना शुभ नहीं माना जाता है। इससे संपत्ति और संतति दोनों प्रभावित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
house
पिलर या खंबा
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के प्रवेश द्वार के ठीक सामने कोई बिजली का खंभा, पिलर या बड़ा पेड़ जिससे सूर्य के प्रकाश में आने से बाधा पहुंचती हो, शुभ नहीं माना जाता है। इसी तरह घर के ठीक सामने ट्रांसफारमर का होना भी शुभ नहीं होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें