फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस जगह रखें दुकान का गल्ला और घर की तिजोरी, तो कभी नहीं होगी धन की कमी

Wed, 17 Feb 2021 06:38 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तिजोरी
हर व्यक्ति धन कमाने के साथ धन संचय करके भी रखना चाहता है ताकि समय पड़ने पर वह काम आ सके, लेकिन आज के समय में धन कमाना और उसे संचय करना बहुत ही कठिन हो गया है। यही कारण है कि ज्यादातर लोगों की समस्या होती है कि घर में धन नही टिकता है। यदि आपको भी धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में आप वास्तु शास्त्र का सहारा ले सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार धन की आवक बढ़ाने और धन संचय करने के लिए तिजोरी या कार्य स्थल पर गल्ले को सही दिशा और सही स्थान पर रखना आवश्यक होती है। तो चलिए जानते हैं कि कार्य स्थल और घर में किस स्थान पर धन रखना रहता है सही...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
दुकान का गल्ला
वास्तुशास्त्र के अनुसार दुकान का गल्ला हमेशा सही स्थान पर रखना आवश्यक होता है। गल्ला रखते समय ध्यान रखें की वह कभी भी मुख्य द्वार के पास या ठीक सामने नहीं होना चाहिए, लेकिन यह भी ध्यान रखें कि यह दरवाजे की पीछे और खिड़की के नीचे भी नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Getty
आपके कार्य स्थल पर ध्यान रखें कि सबसे पहले और सबसे आखिरी हिस्से में धन स्थान नहीं होना चाहिए। ज्यादातर लोग धन स्थान कोने में बनाते हैं लेकिन गल्ले का स्थान कभी भी कमरे के कोने में सटा हुआ नहीं होना चाहिए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
तिजोरी या गल्ले की सही दिशा 
तिजोरी या गल्ला हमेशा दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ इस तरह से रखें कि उसका मुख उत्तर दिशा या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर खुलें। उत्तर कुबेर की दिशा है इस दिशा में तिजोरी का मुख होने से धन की आवक तो बनी ही रहती है, धन में वृद्धि भी होती है। हमेशा ध्यान रखें कि तिजोरी या गल्ले की मुहं कभी भी दक्षिण दिशा की ओर नहीं खुलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
तिजोरी या गल्ला रखते समय रखें इस बात का ध्यान
आपके घर की तिजोरी या गल्ले को ऐसी जगह रखना चाहिए कि वहां से बाथरूम, शौचालय, स्टोर रूम, मुख्य द्वार, पूजा घर, सीढ़ियां आदि स्थान दिखाई ना देते हो। यदि तिजोरी के स्थान से मुख्य द्वार दिखाई देता है तो पैसा नहीं टिकता है। माना जाता है कि इससे जमा पूंजी भी बाहर निकल जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें