फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में रखिए इस रंग की बाल्टी, खुल जाएगी किस्मत, एक बार ट्राई करके तो देखें

Tue, 29 May 2018 09:09 AM IST
डॉ. प्रतीक मिश्रापुरी, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 5
bathroom vastu
दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली ऐसी अनेक वस्तुएं हैं, जो दिखने में तो साधारण लगती हैं, लेकिन ये कई तरह के लाभ पहुंचाती हैं। इनसे जुड़े उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और ग्रह दोष भी दूर होते हैं। 
वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में खुशियां महकती रहें, इसके लिए स्नानघर में पानी से भरी बाल्टी रखें। पानी से भरी बाल्टी को स्नानघर में रखने से घर में खुशियां आती हैं और लक्ष्मी का वास होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती। 
विज्ञापन

2 of 5
bathroom vastu
-फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, स्नानघर के लिए नीले रंग की बाल्टी अच्छी होती है। नीले रंग की बाल्टी को भरकर रखने और उपयोग करने से ग्रह दोष भी शांत होते हैं और नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है। अगर आपके स्नानघर के दरवाजे के सामने दर्पण लगा हो, तो उसे हटा दें। इससे भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। स्नानघर के अंदर भी कभी दर्पण नहीं लगाना चाहिए। इससे आर्थिक संकट, घर में कलह, बीमारी, नकारात्मक ऊर्जा का बढ़ना आदि समस्याएं हो सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
-अगर आप चाहते हैं कि घर के सदस्यों के बीच, विश्वास और सहयोग का भाव बना रहे, तो पश्चिम दिशा में पूरे परिवार की तस्वीर लगाएं। मान्यता है कि इस दिशा में संयुक्त परिवार की तस्वीर लगाने से कभी बंटवारे जैसी नौबत नहीं आती और घर के सदस्यों के बीच परस्पर स्नेह का भाव बना रहता है। 

-शयनकक्ष के दक्षिण-पश्चिम कोने में पति-पत्नी की फोटो लगाने से उनके रिश्ते मजबूत होते हैं और प्रेम भाव बढ़ता है। फेंगशुई में तीन टांगों वाला मेंढक बहुत भाग्यशाली माना जाता है। इसे घर के भीतर मुख्य दरवाजे के आसपास रखना चाहिए। इसे किचन या शौचालय के भीतर न रखें।

4 of 5
-रात को सोने से पहले घर की रसोई में एक बाल्टी पानी भरकर रखें, इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। जीवन में उन्नति होती है और कर्ज से मुक्ति भी मिलती है। शास्त्रों के अनुसार, घर की छत पर कभी भी अनाज या बिस्तर ना धोएं। इनको सुखा जरूर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से ससुराल से संबंध खराब होने लगते हैं।
 
-धार्मिक मान्यतानुसार, फल खाने के बाद उसके छिलके कूड़ेदान में नहीं डालते चाहिए। इन्हें या तो किसी पशु को खिला देना चाहिए या किसी साफ जगह रख देना चाहिए। ऐसा करने से मित्रों का भरपूर सहयोग मिलने लगता है। 

-माह में एक बार किसी भी दिन घर में मिश्री युक्त खीर जरूर बनाकर परिवार के साथ खाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की जल्दी कृपा होती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kitchen vastu tips
-अपने कार्यालय या व्यवसायिक प्रतिष्ठान में सहकर्मियों के बीच सहयोग बना रहे और रिश्तों में मधुरता आए, इसके लिए महीने में एक बार अपने कार्यालय में मिष्ठान जरूर लेकर जाएं और उसे अपने साथियों के साथ या अपने अधीन नौकरों के साथ मिलकर खाएंगे,  तो धन लाभ होगा। 
-बृहस्पतिवार के दिन घर में रखी खाने की कोई भी पीली चीज न खाएं। हरा खाद्य पदार्थ खा सकते हैं। ऐसा करने से सुख समृद्धि बढ़ेती है। 
-रात्रि को कमरे या किचन में झूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। अगर साफ नहीं कर सकते, तो पानी से धोकर रखें। 
-स्नान के बाद गीले या एक दिन पहले प्रयोग किए गए तौलिए का प्रयोग न करें। इससे संतान हठी व परिवार से अलग होने लगती है। कभी भी यात्रा पर जाते समय पूरा परिवार एक साथ घर से न निकलें, आगे पीछे जाएं, इससे यश की वृद्धि होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें