हर कोई चाहता है कि वह अच्छी नौकरी करें। पर कई बार योग्यता होने के बावजूद कई लोगों को नौकरी नहीं मिलती। ज्योतिषी के अनुसार इन सबका कारण ग्रह होते हैं जिस वजह से उनके बनते काम भी बिगड़ जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप अपनी राह में आने वाली सभी अड़चनों को दूर कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
naukri
नौकरी पाने के लिए पहला उपाय यह है कि महीने के पहले सोमवार के दिन एक सफेद कपड़े में काले चावल बांध कर मां काली को अर्पित करें। देखना कुछ ही समय में आपके काम में आ रही अड़चनें दूर हो जाएंगी
सुबह-सुबह पक्षियों को दाना खिलाने से भी नौकरी मिलने में आ रही अड़चनें दूर होती हैं। प्रतिदिन पक्षियों को सात प्रकार के अनाज मिलाकर दाना डालें, आपको नौकरी जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 5
हनुमान जयंती विशेष
बजरंग बली की पूजा करें। अपने घर में उड़ते हुए हनुमान भगवान की तस्वीर लगाएं और रोजाना उनकी पूजा करें। आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी और जल्द ही अच्छी नौकरी लगेगी।
हर शनिवार शनि देव की पूजा करेंगे तो जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर होंगी। हर शनिवार उनकी पूजा करते हुए 'ऊं शं शनैश्चराय नम:' का 108 बार जाप करें। आपकी राशि में जितनी बाधाएं हैं, सभी दूर होंगी और नौकरी शीघ्र मिलेगी।
4 of 5
totke
इंटरव्यू देने से पहले घर से दही और चीनी खाकर निकलें। घर से निकलते समय अपना दायां पैर आगे रखें। बड़े-बुजुर्गों की कही ये बात वाकई कारगार है।
इंटरव्यू में जाने से पहले एक नींबू लें और उसके ऊपर चारों दिशाओं में चार लौंग गाड़ दें। इसे लेकर 'ऊं श्री हनुमंते नम:' मंत्र का जाप 108 बार करें और फिर अपने पास रख लें। जब भी इंटरव्यू में जाएं, ऐसा करें और नींबू अपने साथ ले जाएं। नौकरी जल्द मिलेगी।
इंटरव्यू में जाते वक्त गाय को गुड़ चना या आटे के पेड़े में गुड़ रखकर खिलाने से भी नौकरी की संभावनाएं प्रबल होती हैं। ध्यान रहे कि आप अपने हाथों से गाय को यह खिलाएं, तभी इसका फल मिलेगा।
जिस दिन इंटरव्यू हो, उस दिन सूर्योदय से पहले स्नान कर लें। स्नान के पानी में थोड़ी सी पीसी हल्दी मिला लें। इसके बाद भगवान के सामने 11 अगरबत्ती जला कर अपनी इच्छा कहें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।