फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: घर के इस दिशा में मनी प्लांट रखने से बरसता है धन

Fri, 20 Apr 2018 08:09 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनी प्लांट जैसा की इसके नाम से ही संकेत मिलता है कि यह धन प्रदान करने वाला पौधा है। घर में मनी प्लांट की पत्तियों के स्वरुप और रंग के आधार पर घर में धन की आवक घटती और बढ़ती रहती है। ऐसा माना जाता है मनी प्लांट जितना बढ़ता है घर में उतना ही सुख और समृद्धि आती है। वास्तु शास्त्र में घर में मनी प्लांट के रखने की सही दिशा के बारे में बताया गया है। आइए जानते हैं किस दिशा में मनी प्लांट का रखना शुभ होता है और किस दिशा में अशुभ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को भूलकर भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। अगर आपने  इस दिशा में मनी प्लांट रखा है तो धन लाभ के बजाय आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही इस दिशा में मनी प्लांट रखने से परिवार के सदस्यों के बीच खटास भी पैदा हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
इसके अलावा मनी प्लांट को पूर्व- पश्चिम की दिशा में भी नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में भी मनी प्लांट लगाने से धन की प्राप्ति के बजाय नुकसान उठाना पड़ता है।

4 of 5
वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है। लेकिन घर में जब भी मनी प्लांट लगाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि इसकी बेल को जमीन में न फैलाएं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनी प्लांट लगाने की सबसे शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व की दिशा होती है। इस दिशा में यह पौधा लगाने से कभी भी धन की कमी नहीं रहती है और घर में सुख शान्ति बनी रहती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें