फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: सप्ताह के इन दिनों भूलकर भी ना तोड़े तुलसी के पत्ते, मिलता है अशुभ फल

Mon, 21 May 2018 07:39 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से खुशहाली और समृद्धि आती है। तुलसी का पौधा माता लक्ष्मी का प्रतीक है, इसे घर में लगाने से धन की कमी नहीं होती। इसके अलावा घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। शास्त्रों में तुलसी के पत्ते को तोड़ने और लगाने के बारे में कुछ नियम बताए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 4
वास्तु के अनुसार तुलसी को हमेशा घर के उत्तर और पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। दक्षिण दिशा और रसोईघर के पास कभी भी तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
शास्त्रों में तुलसी के पत्तों को तोड़ने के नियम बताए गए हैं जिसके अनुसार रविवार और मंगलवार के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए। रविवार का दिन भगवान विष्णु का सबसे प्रिय दिन माना जाता है। इसके अलावा तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय होती है इसलिए रविवार के दिन तुलसी नहीं तोड़नी चाहिए।
 
विज्ञापन

4 of 4
एकादशी, संक्रान्ति, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण और शाम के समय में तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। साथ ही बेवजह कभी भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें