फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु उपाय: घर पर जरूर रखें यह खास चीजें, कंगाली और दुर्भाग्य से मिलता है छुटकारा

Fri, 11 Sep 2020 06:00 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vastu tips
ऐसा कई बार देखने को मिलता है कि किसी कार्य को पूरा करने में बार- बार अड़चनें आती हैं। किसी कार्य में शत प्रतिशत सफलता मिलने में समय लगता है। इसके अलावा आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। कार्यों में बार-बार असफलता का मिलना आपके घर पर मौजूद वास्तुदोष एक कारण हो सकता है। कंगालाी और दुर्भाग्य से पीछा छुड़ाने के लिए वास्तुशास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं जिसको अपनाने से कार्यों में आ रही बाधाएं और धन संबंधित परेशानियां दूर हो जाती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बांसुरी के वास्तु उपाय
बांसुरी को  किसी प्रकार के वास्तु दोष को दूर करने में बहुत ही सहायक माना गया है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए व्यक्ति को घर पर बांसुरी जरूर रखनी चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार बांसुरी को घर में रखने से लक्ष्मी का वास बना रहता है। इससे वास्तु दोष दूर होता है और धन आने के नए-नए साधन बनने लगते हैं। शिक्षा, व्यवसाय या नौकरी में बाधा आने पर शयन कक्ष के दरवाजे पर दो बांसुरियों को लगाना शुभ फलदायी होता है।
विज्ञापन

3 of 5
ganesh 2020
गणेश जी को विघ्नहर्ता माना गया हैं। धन और सुख में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए नृत्य करती हुई गणेश जी की प्रतिमा घर पर रखना बहुत ही शुभ होता है। गणेश जी की ऐसी प्रतिमा को इस प्रकार रखना चाहिए कि घर के मुख्य द्वार पर गणेश की जी दृष्टि रहे।

4 of 5
देवी लक्ष्मी
देवी लक्ष्मी की मूर्ति आपके घर में जरूर होगी लेकिन धन में वृद्धि के लिए मां लक्ष्मी के साथ घर में कुबेर की मूर्ति या तस्वीर जरूर होनी चाहिए। आय कुबेर महाराज प्रदान करते हैं। इसलिए दोनों एक दूसरे के पूरक माने जाते हैं। कुबेर महाराज उत्तर दिशा के स्वामी हैं इसलिए इन्हें हमेशा उत्तर दिशा में ही रखें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शंख बजाने के लाभ
वास्तु और हिंदू धर्म में शंख को बहुत ही शुभ माना गया है। शंख में वास्तु दोष दूर करने की अद्भुत क्षमता है। जहां नियमित शंख का घोष होता वहां के आस-पास की हवा भी शुद्ध और सकारात्मक हो जाती है। शास्त्रों में कहा गया है जिन घरों में देवी लक्ष्मी के हाथों में शोभा पाने वाला दक्षिणवर्ती शंख होता है वहां लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं। ऐसे घर में धन संबंधी परेशानी कभी नहीं आती है। इस शंख को लाल कपड़े में लपेटकर पूजा स्थान में रखना चाहिए और नियमित इसकी पूजा करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें