फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु की 10 उपयोगी चीजें, जिसे घर पर रखने से नहीं होती कभी धन की कमी

Sun, 09 Aug 2020 09:19 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : अमर उजाला
वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर घर पर सुख-समृद्धि और शांति चाहिए तो वास्तु में बताए गए कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। वास्तु की कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें घर पर रखना ही चाहिए। इससे घर पर सकारात्मक ऊर्जाओं का प्रवेश, सुख-समृद्धि और देवी लक्ष्मी का वास हमेशा बना रहता है। वास्तु के नियम के अनुसार घर पर 10 चीजों को बहुत ही उपयोगी बताया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 10
vastu tips - फोटो : vastu tips
वास्तु शास्त्र में घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए नमक के उपाय को बहुत ही कारगर माना गया है। शाम के समय घर के सभी कोनो में नमक बिखरा दें और सुबह उस नमक को बाहर फेंक दें। आप पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा नमक मिला सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 10
vastu tips
अपने घर में मनी प्लांट या तुलसी का एक पौधा जरूर लगाएं। घर के सभी प्रकार के वास्तु दोष दूर करने के लिए मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा बहुत ही उपयोगी होता है। वास्तु विज्ञान के अनुसार मनी प्लांट का पौधा लगाने के लिए आग्नेय दिशा यानी दक्षिण-पूर्व को शुभ माना गया है। आग्नेय दिशा के देवता गणेश जी हैं और प्रतिनिधि ग्रह शुक्र है। गणेश जी अमंगल का नाश करते हैं और शुक्र सुख-समृद्धि का कारक ग्रह होता है। 

4 of 10
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व
घर में वास्तु दोष को दूर करने के लिए वास्तु पुरुष की पूजा होती है। घर में वास्तु पुरुष की तस्वीर या मूर्ति लगाकर रखें और नियमित कपूर की बाती से इनकी पूजा करें। वास्तु पुरुष वस्तु दोष के अशुभ प्रभाव से रक्षा करते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
vastu tips
वास्तु शास्त्र में स्वास्तिक को बहुत शुभ और सकारात्मक ऊर्जा देने वाला प्रतीक माना गया है। हमेशा अपने घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर सिंदूर से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं और जहाँ पर भी वास्तु दोष है वहाँ इस चिन्ह का निर्माण करें वास्तुदोष दूर होकर सुख-समृद्धि का वास होगा। 
विज्ञापन

6 of 10
वास्तु उपाय - फोटो : vastu tips
लक्ष्मी माता के साथ कुबेर की मूर्ति और कुबेर यंत्र रखें। इसके अलावा घर के मन्दिर में घी का एक दीपक नियमित रूप से सुबह-शाम जलाएं तथा शंख बजाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर निकलती है।
 
विज्ञापन

7 of 10
पंचमुखी
वास्तुशास्त्र के अनुसार पंचमुखी हनुमान की मूर्ति से वास्तु संबंधी कई तरह के दोष दूर होते हैं इसलिए घर में एक पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा पूजा स्थान पर विराजमान करना चाहिए।
 

8 of 10
शंख (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
घर पर बने पूजा स्थल में भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के साथ शंख को जरूर रखें  और नियमित उसकी पूजा करें। पूजा घर में लाल वस्त्र में लपेट कर एक नारियल रखें।

9 of 10
vastu tips
वास्तु शास्त्र में घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए नमक के उपाय को बहुत ही कारगर माना गया है। शाम के समय घर के सभी कोनो में नमक बिखरा दें और सुबह उस नमक को बाहर फेंक दें। आप पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा नमक मिला सकते हैं।
 
विज्ञापन

10 of 10
puja ghar
गाय के देशी घी का दीपक हर रोज घर में जलाना भी घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। इसके अलावा प्रतिदिन सुबह घर के हर एक कोनों में गंगा जल का छिड़काव करें। इस उपाय से घर की नकारात्मकता का नाश होता है और सकारात्मकता का माहौल बनता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें