मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की मूर्ति लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य द्वार पर लगाएं भगवान गणेश की तस्वीर
भगवान गणेश जहां विराजते हैं वहां सदैव शुभता बनी रहती है। गणेश जी के साथ रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ का भी वास होता है। वास्तु के अनुसार घर के दोनों ओर भगवान गणेश की प्रतिमा लगानी चाहिए लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि गणेश जी की पीठ के दर्शन नहीं होने चाहिए। मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा लगाने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में सकारात्मकताका आगमन होता है, जिससे आपके घर में सुख-समृद्धि व शांति बनी रहती है।