Valentine's Day 2023 Gift Ideas: हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को लोग इसलिए सेलिब्रेट करते हैं ताकि वह अपने पार्टनर से अपने दिल की बात बता सकें। खास तौर पर ये दिन प्यार के इजहार का दिन माना जाता है। प्यार करने वाले लोग बेसब्री से इस दिन का इंतजार करते हैं। हर कोई प्यार के इस उत्सव को खास और यादगार बनाना चाहता है। इस दिन अपने पार्टनर के प्रति प्रेम दर्शाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके भी अपनाते हैं। कोई बाहर घुमाने ले जाता है, तो कोई डेट पर या फिर कोई अपने पार्टनर के पसंद की गिफ्ट उसे देता है। ऐसे में यदि आप भी अपने पार्टनर को कुछ उपहार देना चाहते हैं तो इस बार उनकी राशि के अनुसार गिफ्ट खरीदें, जो उनके लिए भाग्यशाली साबित होगा। साथ ही आपके रिश्ते में मिठास भी बढ़ेगी। आइए जानते हैं राशि के अनुसार किस रंग का उपहार आपके पार्टनर के लिए शुभ होगा...
वैलेंटाइन डे पर राशि अनुसार दें पार्टनर को गिफ्ट
- फोटो : istock
मेष राशि
मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है और लाल रंग मेष राशि के जातकों के लिए शुभ माना गया है। ऐसे में यदि आपके पार्टनर की राशि मेष है तो वैलेंटाइन डे के दिन लाल रंग के उपहार या कपड़े गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने पार्टनर को लाल रंग के गुलाब भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
वैलेंटाइन डे पर राशि अनुसार दें पार्टनर को गिफ्ट
- फोटो : istock
वृषभ राशि
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है और वृषभ राशि का शुभ रंग सफेद माना गया है। ऐसे में यदि आपके पार्टनर की राशि वृषभ है तो वैलेंटाइन डे पर सफेद या हल्के क्रीम रंग के कपड़े या गिफ्ट दे सकते हैं।
वैलेंटाइन डे पर राशि अनुसार दें पार्टनर को गिफ्ट
- फोटो : istock
मिथुन राशि
मिथुन राशि का स्वामी बुध है, इसलिए इस राशि के लोगों के लिए हरा रंग शुभ माना जाता है। जीवन में प्यार के लिए वैलेंटाइन डे पर हरा रंग या उससे मिलते जुलते रंग के उपहार अपने पार्टनर को दें। इस रंग से संबंधित खूबसूरत कार्ड भी आप दे सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
वैलेंटाइन डे पर राशि अनुसार दें पार्टनर को गिफ्ट
- फोटो : istock
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है और इस राशि का शुभ रंग सफेद है। ऐसे में उन्हें लाल रंग पर सफेद धारियों वाला गुलाब देना बेस्ट रहेगा। साथ ही मोती की माला या परफ्यूम भी दे सकते हैं।
वैलेंटाइन डे पर राशि अनुसार दें पार्टनर को गिफ्ट
- फोटो : istock
सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है और इस राशि के लोगों के लिए शुभ रंग गहरा लाल, संतरी, केसरिया, पीला और सुनहरा माना गया है। ऐसे में उन्हें वैलेंटाइन डे पर नारंगी गुलाब के साथ लाल, पीले रंग की ड्रेस गिफ्ट करें।
विज्ञापन
7 of 13
वैलेंटाइन डे पर राशि अनुसार दें पार्टनर को गिफ्ट
- फोटो : istock
कन्या राशि
कन्या राशि का स्वामी बुध है। इसलिए कन्या राशि के लिए हरा रंग शुभ माना जाता है। ऐसे में कन्या राशि के पार्टनर को हरी पत्तियों सहित गुलाब या कोई पौधा गिफ्ट कर सकते हैं।
8 of 13
वैलेंटाइन डे पर राशि अनुसार दें पार्टनर को गिफ्ट
- फोटो : istock
तुला राशि
तुला राशि का स्वामी शुक्र है और इस राशि के लोगों के लिए शुभ रंग सफेद होता है। ऐसे में इस बार वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए उन्हें गुलाबी रंग का गुलाब दे सकते हैं। इसके साथ ही सफेद रंग की ड्रेस देना भी सही रहेगा।
9 of 13
वैलेंटाइन डे पर राशि अनुसार दें पार्टनर को गिफ्ट
- फोटो : istock
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि का भी स्वामी मंगल है और इस राशि के लिए शुभ रंग लाल और मैरून माना गया है। ऐसे में वृश्चिक राशि वाले लोग वैलेंटाइन डे पर लाल या मैरून रंग के कपड़े गिफ्ट करें। इसके अलावा कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम गिफ्ट करना भी अच्छा रहेगा।
10 of 13
वैलेंटाइन डे पर राशि अनुसार दें पार्टनर को गिफ्ट
- फोटो : istock
धनु राशि
धनु राशि का स्वामी बृहस्पति है और बृहस्पति का शुभ रंग पीला होता है। ऐसे में रिश्ते में प्यार और मिठास के लिए वैलेंटाइन डे पर सोने की अंगूठी दे सकते हैं।
11 of 13
वैलेंटाइन डे पर राशि अनुसार दें पार्टनर को गिफ्ट
- फोटो : istock
मकर राशि
मकर राशि का स्वामी शनि ग्रह है और इस राशि का शुभ रंग काला माना गया है। हालांकि काले रंग का उपहार शुभ नहीं माना जाता, इसलिए उन्हें नीला गुलाब दे सकते हैं। इसके अलावा कोई एंटीक चीज तोहफे में दे सकते हैं।
12 of 13
वैलेंटाइन डे पर राशि अनुसार दें पार्टनर को गिफ्ट
- फोटो : istock
कुंभ राशि
कुंभ राशि का स्वामी भी शनि है। इसलिए इस राशि का भी शुभ रंग काला माना जाता है। ऐसे में यदि आपके पार्टनर की राशि कुंभ है तो उन्हें नीले रंग का गुलाब, ड्रेस या फिर कार्ड दे सकते हैं।