Tula Rashi Sad Facts: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का वर्णन किया गया है। इन सभी राशियों की अपनी विशेषताएं, खूबियां और कमियां होती हैं। आज हम तुला राशि के बारे में जानेंगे। तुला राशि का प्रतीक चिन्ह तराजू और स्वामी शुक्र है। ये ज्योतिष के राशि चक्र की सातवीं राशि है। जिस तरह तुला राशि का प्रतीक चिन्ह तराजू है, उसी तरह ये लोग जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन ज्योतिष के अनुसार इनमें कुछ कमियां भी होती हैं। तो चलिए आज जानते हैं तुला राशि के जातकों में कौन-कौन सी कमियां या नकारात्मक बातें होती हैं...
धोखेबाज
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि के जातक झूठ बोलने में माहिर होते हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों पर भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। हालांकि इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि ये लोग बुरे या अविश्वसनीय हैं। जो लोग इन पर भरोसा करते हैं ये उनका दिल कभी नहीं दुखाते।