फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budhwar Upay: आज बन रहे हैं 3 शुभ योग, करें श्रीगणेश की पूजा और बुध ग्रह के उपाय

Wed, 09 Mar 2022 07:14 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
9  मार्च, बुधवार को शुभ संयोग बन रहे हैं, जिससे आप किसी नए काम की शुरूआत भी कर सकते हैं। - फोटो : istock
Budhwar Upay: भगवान गणेश अग्रपूज्य और विघ्नहर्ता देवता हैं। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत इनकी पूजा से ही होती है। शास्त्रों में बुधवार का दिन गणेशजी का माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में बुध दोष हो है अथवा जो शारीरिक,आर्थिक या मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं वे लोग इन कष्टों के निवारण के लिए बुधवार के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं, जिनको करने से विघ्नहर्ता श्री गणेश जी प्रसन्न होंगे और आपकी कुंडली का बुध दोष या किसी भी कार्य में आ रही विघ्न-बाधा भी दूर हो जाएगी। 9  मार्च, बुधवार को शुभ संयोग बन रहे हैं, जिससे आप किसी नए काम की शुरूआत भी कर सकते हैं। इन शुभ योगों में की गई खरीदारी भी घर की सुख-समृद्धि बढ़ाने वाली रहेगी। 10 मार्च से होलाष्टक शुरू हो जाएगा, इसलिए ये शुभ संयोग सभी कामों के लिए उत्तम फल देगा। 14 मार्च से 14 अप्रैल तक मलमास लगने के कारण शुभ कार्यों पर रोक भी लग जाएगी। इसलिए इस शुभ संयोग में कुछ उपाय करने से आपको लाभ और सफलता दोनों प्राप्त होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
इस दिन सिद्धि योग, रवियोग और सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा।   - फोटो : istock
बुधवार को हैं ये 3 शुभ योग
बुधवार यानि 9 मार्च को  तीन शुभ योगों के कारण दिन उत्तम फलदायी है। इस दिन कृत्तिका नक्षत्र में चंद्रमा होने से सिद्धि योग बन रहा है। वहीं सूर्य और चंद्रमा के नक्षत्रों से रवियोग बना है।  इसके अलावा तिथि, वार और नक्षत्र से मिलकर सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा। इन शुभ योगों में रुके हुए कार्य पूरे होंगे। भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा करने से व्यापार और नौकरी में प्रगति होगी और सभी कार्य सिद्ध होंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
सिद्धि योग में आप जरूरी निवेश, लेन-देन और नई शुरुआत कर सकते हैं, - फोटो : istock
इन योगों में कौन से शुभ कार्य हो सकते हैं 
  • 9 मार्च, बुधवार को सिद्धि योग होने कारण  हर काम पूरा करने में मदद मिलेगी। सिद्धि योग में आप जरूरी निवेश, लेन-देन और नई शुरुआत कर सकते हैं, सफलता मिलेगी। समझौता करने के लिए भी यह योग शुभ है। इस योग में किए गए कार्य से मान-सम्मान भी मिलता है। 

4 of 5
सर्वार्थसिद्धि और रवियोग में किए गए कार्य भी शुभ फल देते हैं। - फोटो : istock
  • सर्वार्थसिद्धि और रवियोग में किए गए कार्य भी शुभ फल देते हैं। इन शुभ योगों में की गई खरीदारी समृद्धि प्रदान करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शुभ संयोग बनने से इस दिन बुध ग्रह से संबंधित उपाय भी किए जा सकते हैं। - फोटो : amar ujala
  • शुभ संयोग बनने से इस दिन बुध ग्रह से संबंधित उपाय भी किए जा सकते हैं। जिन लोगों की कुंडली में बुध दोष है , वे अगर इस दिन बुध ग्रह के मंत्रों का जाप करें तो लाभ अवश्य मिल सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें