फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तीन राशियों पर होती है महादेव की विशेष कृपा, मुश्किल समय भी आसानी से कर लेते हैं पार

Thu, 29 Apr 2021 03:13 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भगवान शिव की प्रिय राशियां (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
प्रत्येक व्यक्ति के जन्म के समय, नक्षत्र तिथि और वार के अनुसार नामकरण किया जाता है। व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उसकी राशि तय की जाती है। राशि चक्र में बारह राशियां होती हैं। ज्योतिष शास्त्र के कहता है कि राशि के अनुसार ही व्यक्ति का स्वभाव और भविष्य के बारे में भी जाना जा सकता है। ज्योतिष में तीन राशियों को बेहद ही भाग्यशाली माना गया है। इन राशियों पर भगवान शिव की विषेश कृपा होता है। महादेव की कृपा से ये लोग मुश्किल समय को भी आसानी से पार कर लेते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां।
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : aries sign
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। इस राशि के लोग महादेव को अत्यंत प्रिय होते हैं। इस राशि के जातकों का भाग्य साथ देता है इसलिए ये लोग नौकरी और व्यवसाय दोनों ही क्षेत्रों में तरक्की प्राप्त करते हैं। ये लोग अपने जीवन में कम परिश्रम में ही सफलता प्राप्त कर लेते हैं। इस राशि के जातकों को प्रतिदिन ''ऊं नमः शिवाय'' का जाप करना चाहिए और शिवलिंग पर जल से अभिषेक करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
मकर राशि - फोटो : capricorn sign
मकर राशि
मकर राशि को लोग भगवान शिव को अतिप्रिय होते हैं क्योंकि इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं और शनिदेव भगवान शिव को अपना गुरू मानते हैं। भगवान शिव की आराधना करने से शनिदेव प्रसन्न रहते हैं। इस राशि के जातक किसी भी संकट से आसानी से पार हो जाते हैं। इस राशि के जातको को भगवान शिव की नियमित आराधना करनी चाहिए और शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे इनका भाग्य मजबूत होता है और ये अपने जीवन में खूब तरक्की करते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
कुंभ राशि - फोटो : aquarius sign
कुंभ राशि
मकर राशि की तरह ही कुंभ राशि भी शनि की स्वामित्व वाली राशि है इसलिए इस राशि के जातक भी महादेव को अत्यंत प्रिय होते हैं। ये लोग ईमानदार होते हैं और समाज हित के बारे में सोचते हैं इसलिए इन्हें मान-सम्मान सब प्राप्त होता है। इनके शुभ कार्य करने के कारण इनका भाग्य और भी ज्यादा प्रबल होता है। कुंभ राशि को जातको को नियमित रूप से ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे कष्टमय समय को भी आसानी से पार कर हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें