फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष: व्यापार करने में माहिर होते हैं ये चार राशि के लोग, चुनते हैं अपनी अलग राहें

Mon, 14 Jun 2021 03:23 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
astrology
ज्योतिष में मनुष्य के जीवन के हर पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। ज्योतिष में जातक का स्वभाव, शारीरिक बनावट, धन प्राप्ति के योग, उन्नति, पतन, वैवाहिक जीवन, संतान सुख और नौकरी व व्यापार के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। सभी 12 राशियों के अपने-अपने स्वामी ग्रह होते हैं जिनका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। व्यक्ति की राशि और कुंडली के अध्ययन से यह जाना जा सकता है कि करियर क्या होगा और उसे किस क्षेत्र में सबसे ज्यादा सफलता प्राप्ति होगी। कुछ व्यक्तियों को नौकरी में अच्छा मुकाम मिलता है तो कुछ व्यापार में दिन दूनी रात चौगुनी सफलताएं प्राप्त करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी राशि के लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी दूसरे के अधीन न रहकर खुद का बिजनेस करने में यकीन करते हैं। आइए जानते हैं चार ऐसी राशियों के लोग जो बिजनेस में सफलता प्राप्त करते हैं और काफी भाग्यशाली होते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राशि
मेष 
मेष राशि के लोगों में खुद का व्यापार करने की इच्छा सबसे ज्यादा होती है। इनकी नेतृत्व करने की क्षमता, कुशल प्रबंधन और तीव्र गति से चीजों के मूल्याकन की क्षमता सबसे ज्यादा प्रबल होती है। इस राशि के लोग जिस किसी भी क्षेत्र में अपना ध्यान लगाते हैं उसमें हमेशा अच्छा परिणाम मिलता है। मेष राशि के जातकों में बिजनेस को संचालन करने की क्षमता सबसे अधिक होती है।
विज्ञापन

3 of 5
राशि
वृश्चिक 
इस राशि के जातक नौकरी और बिजनेस दोनों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनके अंदर फायदा और नुकसान के आंकलन करने की क्षमता सबसे अधिक होती है इसलिए ये जो भी काम या व्यापार आरंभ करते है उसमें कामयाबी अवश्य मिलती है।
 

4 of 5
राशि
मकर राशि
मकर राशि के जातक बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं। इन्हें आजाद रहने की आदत होती है इसलिए इस राशि के जातक नौकरी में ज्यादा रुचि नहीं दिखाते। मकर राशि के जातक बिजनेस करने में सफल ज्यादा होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशि
कुंभ राशि
इस राशि के लोग भी नौकरी के मुकाबले अपना बिजनेस करने में ज्यादा यकीन करते हैं। ये अपनी ईमानदारी और लगन से  किसी भी कार्य को बहुत ही उच्च स्तर पर ले जाते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें