Swapna Shastra: मनुष्य जब नींद में चेतन से अवचेतन अवस्था में चला जाता है तब वह स्वप्न देखता है। वैसे तो सपनें हमेशा से शोध का विषय रहे हैं। लेकिन स्वप्न शास्त्र की मानें तो मनुष्य को भी सपना देखता है उसका कुछ न कुछ संकेत अवश्य होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने भविष्य को लेकर हमें आगाह करते हैं। अधिकांश रूप से सपने में हमें वही चीजें या घटनाक्रम देखते हैं जिसे हम सोचते और जिनकी हम योजनाएं बनाते हैं। हमारे सपनों की जागृत अवस्था से अधिक संबंध नहीं रहता है, इसलिए सपनों में देखी गई कुछ बातें अक्सर भूल जाती हैं। प्राचीन समय से ही सपनों का विशेष महत्व माना गया है। स्वप्न शास्त्र अनुसार सपने हमारे भविष्य से जुड़े होते हैं। जो हमें आने वाले समय की अच्छी और बुरी घटनाओं से रूबरू कराते हैं। स्वप्न शास्त्र में कई प्रकार के सपनों का जिक्र मिलता है, कुछ सपने अशुभ बताए गए हैं, तो कुछ शुभ। सपने में जानवर दिखने फल भी अलग- अलग होता है। आइए जानते हैं सपने में यदि आपको यह 5 जानवर दिखते हैं तो यह क्या संकेत लेकर आते हैं।