फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarot weekly guidance : टैरो कार्ड से जानें कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह

Mon, 08 Apr 2019 08:26 AM IST
Madhukar Mishra डॉ. शिवानी खेतान, टैरो कार्ड रीडर
विज्ञापन
1 of 13
Tarot weekly horoscope
जिस तरह ज्योतिषशास्त्र व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करता आने वाले समय की जानकारी देता है, उसी प्रकार टैरो कार्ड भी व्यक्ति विशेष के लिए भविष्य से जुड़े अनेक पहलुओं के बारे में संकेत करता है।

Tarot guidance of the week
Knight of cups - इस सप्ताह दूसरों की बातों का निरीक्षण करें। कोई नया काम आरंभ हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। 

इस सप्ताह आपकी राशि के लिए टैरो कार्ड क्या दिशा-निर्देश दे रहे हैं, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
Tarot sign
मेष — Two of swords
Aries (March 21 - April 19)

परिवार के लोगों से मनमुटाव संभव है। अपने गुस्से पर नियंत्रण करें। घर में विश्वास कर माहौल बनाएं। आंख बंद करने से समस्याएं दूर नहीं होंगी, इसलिए डटकर उनका सामना करें। 
शुभ अंक  — 2
शुभ रंग   — हल्का हरा
विचार करें — बोलने से पहले अपने लफ्जों पर विचार कर लें। 
सतर्क रहें  — दूसरों के बहकावे में न आएं। 
विज्ञापन

3 of 13
tarot sign
वृषभ : Six of pentacles
Taurus (April 20 - May 20)

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन का लाभ भी होगा। किसी को धन उधार देने से पहले अच्छे से विचार-विमर्ष कर लें। 
शुभ अंक  — लाल
शुभ रंग   — 6
विचार करें — मधुर वाणी से आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। 
सतर्क रहें  — आलस्य से दूर रहें। 

4 of 13
tarot sign
मिथुन :  Two of pentacles
Gemini ( May 21 - June 20)

यात्रा के योग बन रहे हैं। अगर नौकरी की समस्या है तो उस दिशा में बेहतर अवसर मिलेंगे। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। 
शुभ अंक  — 3
शुभ रंग   — नीला
विचार करें — अभ्यास करने से आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। 
सतर्क रहें  — अपने साथी पर संदेह न करें। समय व्यर्थ न करें। 
विज्ञापन

5 of 13
tarot sign
कर्क : Three of cups
Cancer (June 21 - July 22)

इस सप्ताह आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आप तमाम बैरविरोध व अंतद्र्वद्व का सामना करते हुए इस कठिन परिस्थितियों से धीरे-धीरे उबर जाएंगे। संकट के इस समय में अपना धैर्य बनाए रखें।
शुभ अंक  — 1
शुभ रंग   — हल्का नीला
विचार करें — इस समय प्रत्येक कार्य को संयम के साथ करें। 
सतर्क रहें  — उच्चाधिकारियों व सहयोगियों से तालमेल बनाकर चलें।
विज्ञापन

6 of 13
tarot sign
सिंह : Nine of cups
Leo (July 23 - Aug 22)

आने वाला सप्ताह में संभावनाएं पैदा करना और उनमें से ज्यादातकर का फायदा उठाने का मौका मिलेगा आने वाले समय में आप अपने सारे अपूर्ण कार्यों को पूरा करें। 
शुभ अंक  — 9
शुभ रंग   — हल्का भूरा
विचार करें — शांत और संयत स्वाभाव से किसी भी समस्या का निदान हो सकता है। 
सतर्क रहें  — क्रोध पर नियंत्रण करें और मन शांत रखें। 
विज्ञापन

7 of 13
tarot sign
कन्या : Queen of swords
Virgo (Aug 23 Sept.22)

प्रेम संबंध में कोई वादा न करें जो आपको आगे जाकर विवादों में डाल दे। यह सप्ताह मल्टी-टास्किंग की आपकी योग्यता को उभारेगा। अपने खानपान पर ध्यान दें। समय पर सोएं। 
शुभ अंक  — 3
शुभ रंग   — सफेद
विचार करें — सूर्य पर ध्यान दें। सुबह सूर्य नमस्कार कर तीन बार गायत्री मंत्र पढ़ें। 
सतर्क रहें  —  आकर्षण से बचें। 

8 of 13
tarot sign
तुला : The hanged man 
Libra (Sept. 23 - Oct 22) 

इस सप्ताह सहजता के साथ आगे बढ़ें। कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इनसे आपकी योग्यता में निखार ही आएगा। पैसा और प्रसिद्धि की प्राप्ति होगी। आप अपने मार्ग से न हटें। 
शुभ अंक  — 8
शुभ रंग   — लाल
विचार करें — पैसे की बचत बहुत जरूरी है।
सतर्क रहें  — नकारात्मक लोगों से दूर रहें। साथ ही सेहत का ख्याल रखते हुए आराम भी करें। 

9 of 13
tarot sign
वृश्चिक :  Five of pentacles
Scorpio (Oct 23 - Nov 21)

सोच—समझकर किसी के साथ पार्टनरशिप करें। विभिन्न मुद्दों को लेकर परिवार से बातचीत करना न भूलें, अन्यथा गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। ध्यान रहे किसी भी समस्या को बैठकर बातचीत के जरिए दूर किया जा सकता है। समझदार बनें। 
शुभ अंक  — 6
शुभ रंग   — लाल
विचार करें — उतना ही कार्य हाथ में लें, जिसे आप स्वयं समय पर पूरा कर सकते हैं। 
सतर्क रहें  — इस सप्ताह विषय विशेष को लेकर किसी अच्छे विशेषज्ञ की सलाह आवश्यक है। 

10 of 13
tarot sign
धनु: The wheel of fortune
Sagittarius (Nov 22 - Dec 21)

स्थितियां बता रहीं हैं कि धन का आगमन होगा। चुनौतियों का सामना करते हुए एक विजेता की तरह उभरेंगे। खुद को एक बेहतर लीडर साबित कर पाएंगे। यह समय टीम में काम करने का है। 
शुभ अंक  — 4
शुभ रंग   — लेमन
विचार करें — महज एक मुस्कराहट से आप कई लोगों को अपने साथ जोड़ सकते हैं।
सतर्क रहें  — दूसरों के बारे में अच्छे विचार करें। 

11 of 13
tarot sign
मकर :  The fool
Capricorn (Dec 22 - Jan 19)
यह सप्ताह बहुत उत्साह से आप आगे बढ़ेंगे। सेमिनार और कांफ्रेंस में आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा और मान-सम्मान मिलेगा। शादी के लिए बेहतर समय है। विदेश जाकर भी करियर के नए आयाम खुल सकते हैं। 
शुभ अंक  — 5
शुभ रंग   — सफेद
विचार करें — व्यायाम और सुबह जल्दी उठने की अच्दी आदत से जुड़ें।
सतर्क रहें  — चापलूसों से दूरी बनाएं। 

12 of 13
tarot sign
कुंभ : The chariot
Aquarius (Jan 20 - Feb 18)
इस सप्ताह आप काफी व्यस्त रहेंगे। यदि मुकदमें चल रहे हैं तो उसमें आगे बढ़ेंगे और इस संबंध में यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई कागजी कार्यवाही भी जल्दी करनी पड़ सकती है। 
शुभ अंक  — 7
शुभ रंग   — काला
विचार करें — सेहत पर ध्यान दें।
सतर्क रहें  — कोई भी कार्य करने से पहले खूब सोच-समझ लें। जमीन से जुड़ाव बनाए रखें। 
विज्ञापन

13 of 13
tarot sign
मीन : Knight of pentacles
Pisces (Feb 19 - March 20)

इस सप्ताह दूसरों को काबू में करने की बजाय अपने कार्यों पर ध्यान दें। कड़ी मेहनत की जरूरत है। जीवनसाथी का सहयोग लें। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए पूरे ध्यान से तैयारी में लग जाएं। माता-पिता के साथ समय बिताएं। 
शुभ अंक  — 3
शुभ रंग   — पीला या नारंगी
विचार करें — किसी को उधार देने से बचें। 
सतर्क रहें  — कोई ऐसा कार्य न करें, जो आपको बोझ प्रतीत हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें