जिस तरह ज्योतिषशास्त्र व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करता है उसी प्रकार टैरो कार्ड द्वारा व्यक्ति के भविष्य के अनेक पहलुओं के बारे में जानकारियां हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
2 of 13
rashi
मेष :विल आफ़ फार्च्यून:
कर्म प्रधान बने धैर्य बनाए रखें शीघ्र ही आपको एक शुभ समाचार मिलेगा, आपके द्वारा किए हुए हर प्रयास अब आपको शुभ फल देंगे।
लकी रंग
हरा
विशेष उपाय
किसी भी देवालय अथवा पूजा के स्थान पर जाकर अपनी सेवा दे।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
वृषभ: एंपरर
विपरीत परिस्थितियों से आप निकल के आ गए हैं। अब आपके हाथ में समस्या का समाधान है। अपना मनोबल ऊंचा रखकर आज कोई फैसला ले और अपने जीवन में आगे बढ़े।
लकी रंग
लाल
विशेष उपाय
बड़े बूढ़ों, गुरु ,माता, पिता का आशीर्वाद लेकर ही घर से निकले।
4 of 13
rashi
मिथुन :दा मैजिशियन
आपके अंदर एक असीमित ऊर्जा हैं, अपनी अंदर की शक्ति को पहचाने और परिश्रम करते रहे, आपको फल अवश्य मिलेगा।
लकी रंग
पीला
विशेष उपाय
किसी भी गरीब भूखे को भोजन कराएं।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
कर्क: लवर्स
आपके रिश्ते मधुर होंगे ,संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, आज के दिन आप अपने मित्रों और परिवारजनों के संग समय बिताएंगे, नया रिश्ता भी आ सकता है, इस वर्ष विवाह सूत्र में बंध सकते हैं यदि आप विवाह योग्य है तो।
लकी रंग
सफेद
विशेष उपाय
घर पर लौटते समय शाम को कोई भी चीज लेकर जाए जैसे कि फल, सब्जी इत्यादि।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
सिंह: मून
जीवन में जो फैसले आपको तकलीफ दे रहे हैं, उनको कुछ समय के लिए छोड़ दीजिए समय आपको संशय से दूर कर देगा आपको संतुलन बनाने की जरूरत है। जीवन में क्रोध को अपने से दूर रखे।
लकी रंग
गुलाबी
विशेष उपाय
पानी अथवा पेय पदार्थ जैसे कि फलों का जूस का अधिक सेवन करें व्यायाम या योग करें।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
कन्या: जस्टिस
आपको अपने जीवन को संतुलित करना चाहिए वरना आपको ही कष्ट इसे मिलेगा, अपनी वास्तविकता और अभिलाषा में संतुलन बनाकर चलें।
लकी रंग
नीला
विशेष उपाय
सुबह उठकर ध्यान करें और साथ ही अकेले में बैठ कर शांत मन से अपनी विशेषताओं का आकलन करें और धैर्य के साथ नई योजनाएं बनाएं।
8 of 13
rashi
तुला :डेथ
एक नया काम प्रोजेक्ट मूवमेंट हुआ है या कुछ ही दिनों में होने वाला है, समय के साथ इस परिवर्तन को ध्यान में रखकर दिल से ना सोच कर दिमाग का उपयोग करें, फैसला लेने में आपके लिए आसानी होगी।
लकी रंग
काला
विशेष उपाय
बिना किसी अपेक्षा के किसी की मदद करें ।
9 of 13
rashi
वृश्चिक :स्टार
आपके द्वारा किए हुए कर्म आपके साथ हैं। आपने जीवन में जितने भी अच्छे कर्म किए हैं, उनका फल आपको मिलने वाला है। आपका आचरण, विचारधारा और शिष्टाचार यह सब आपको अब एक नए मुकाम पर ले जाने को तैयार है।
लकी रंग
लाल
विशेष उपाय
घर के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद लेकर अपने दैनिक कार्य की शुरुआत करें।
10 of 13
rashi
धनु :टावर
कुछ समस्या या कुछ समाचार,अप्रत्याशित और अचानक से आपके जीवन में आ सकते हैं। यह कुछ हद तक आपको परेशान भी कर सकते हैं, लेकिन यह परेशानी कुछ ही समय तक रहेगी,इस समय में आपको खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है। अपने माता पिता,गुरु या इष्ट पर आस्था रखते हुए उनसे आशीर्वाद लीजिए इससे आने वाले में आपकी कुछ परेशानीयां कम हो जाएंगी और इसके साथ आपको जीवन में आराम मिलेगा।
लकी रंग
पीला
विशेष उपाय
कहीं पर भी आप एक पौधा लगा सकते हैं या किसी भी पौधे को पौधे शाला में दान कर सकते हैं या किसी भी बच्चे की पढ़ाई में मदद कर सकते हैं।
11 of 13
rashi
मकर: स्ट्रैंथ
मन में विकारों पर काबू पाने के लिए आपको स्वयं ही कार्य करना होगा किसी भी व्यक्ति की मदद लेना आपके लिए अच्छा होगा, किसी से सलाह मशवरा ले सकते हैं, इसमें कोई भी बुराई नहीं है।
लकी रंग
नीला
विशेष उपाय
आपको किसी अपने किसी परिजन मित्र या सलाहकार से संपर्क साधना चाहिए जो आपकी शक्तियों का सही आकलन कर आपको एक सही निर्णय लेने पर मदद कर सकता।
12 of 13
rashi
कुंभ : द फूल
जीवन में एक नए नजरिए को अपनाईए चीजों को देखने का आपका टैलेंट आप की विचारधारा आपको हर समस्या से निकालने में सक्षम हैं। खुद की क्षमताओं पर भरोसा रखिए और जीवन में आगे बढिए।
लकी रंग
सफेद
विशेष उपाय
दोबारा से अपने मन को एकाग्र करके जीवन में चल रही दुविधा को देखिए, किसी भी वृद्ध की सेवा से आपको लाभ मिलेगा।
मीन: दी इम्प्रेस’
अब समय आ गया है कि आपके प्रयासों का लाभ आपको मिले धैर्य रखें आपके प्रयास विफल नहीं जाएंगे, देर से ही सही पर आपके किए हुए कर्मों का शुभ फल आपको जरूर मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास कीजीए इसे आपके परिवारजनों को अच्छा लगेगा।
लकी रंग
हरा
विशेष उपाय
किसी भी देवालय में जाकर पेड़ पौधे को लगाएं या वहां अपनी सेवा दे,किसी भुखे को खाना अथवा प्यासे को पानी दे।