फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैरो राशिफल 21 जनवरी : टैरो कार्ड से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Sun, 20 Jan 2019 06:30 PM IST
Madhukar Mishra दीपाली दुबे, टैरोकार्ड रीडर
विज्ञापन
1 of 13
tarot card - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह ज्योतिषशास्त्र व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करता है उसी प्रकार टैरो कार्ड द्वारा व्यक्ति के भविष्य के अनेक पहलुओं के बारे में जानकारियां हासिल की जा सकती है। आगे की स्लाइड क्लिक कर जानें आज आपकी राशि के लिए क्या कहते हैं टैरो कार्ड...
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष
एंपरर- एक शुभ समाचार आपको बहुत जल्दी मिलने वाला है, धैर्य बनाए रखें ,आपको सफलता जल्द ही मिलेगी। 
लकी रंग- नारंगी
विशेष  उपाय- आपको अपने लिए जीना चाहिए ना कि दूसरों के लिए ,आलोचनाओं का सामना करके आगे बढ़ते चलें। 
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृषभ
द फूल- जीवन में चीजों को देखने का एक नया नजरिया अपनाएं। आपका टैलेंट आपकी विचारधारा, आपका विलक्षण, आपका दिमाग आपको हर समस्या से बाहर निकालने में सक्षम है। खुद की क्षमताओं पर भरोसा रखिए। 
लकी रंग- सफेद
विशेष उपाय- दोबारा से अपने मन को एकाग्र करके जीवन में चल रही दुविधा को देखिए। किसी भी वृद्ध की सेवा करने से आपको लाभ मिलेगा। 

4 of 13
rashi
मिथुन
लवर्स- आपके रिश्ते मधुर होंगे। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। मित्रों, परिवार के संग समय बिताएंगे। कोई नया रिश्ता आ सकता है। अगर आप विवाह योग्य हैं तो विवाह सूत्र में बंध सकते हैं। 
लकी रंग- गुलाबी
विशेष उपाय- किसी भी मंदिर अथवा पूजा के स्थान पर जाकर आपनी सेवा दें।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
‘दी स्टार’ ये दर्शाता है एक इच्छा, एक आशा, एक नजरिया जो आपकी सोच बदल सकती है। आपको थोड़ा धैर्य रखकर चलना चाहिए। यह टैरो कार्ड दर्शाता है कि आपके सपने और महत्वाकांक्षाएं भविष्य में सत्य साबित होंगी। सामान्य तौर पर, यह कार्ड लाभ, अच्छा कार्य, व्यवस्थापन, सहयोग, प्रेम, सौंदर्य, शांति, एकता आदि को दर्शाता है।
शुभ रंग -हरा
विशेष उपाय- किसी भी भूखे को भोजन कराएं, पानी की व्यवस्था करें या फिर गौ सेवा करें।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह 
डेथ- यह बताता है कि आप जीवन में आगे की तरफ अग्रसर हो चुके हैं। आपको अब कठिन परिश्रम करना पड़ेगा, लेकिन आपका आज का चुनाव आपके लिए 7 से 8 महीने बाद शुभ परिणाम लेकर आएगा।
लकी रंग- बैगनी
विशेष उपाय: अब सोचने का समय गया। अब आपको परिश्रम करना है। दृढ़ निश्चय और संकल्प लेकर आगे बढ़ना है। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
मून- व्यर्थ की चिंता में अपना मन और समय ना लगाएं। जिन चीजों का कोई मूल्य नहीं, उन पर अपना दिन बेकार ना करें। 
लकी रंग - सफेद
विशेष  उपाय -किसी भी अनाथ आश्रम, वृद्ध आश्रम में जाकर सेवा करें या वस्त्र का दान करें, आपको खुशी मिलेगी। 

8 of 13
rashi
तुला
मैजिशियन- यह कार्ड दर्शाता है कि आपके जीवन में अब एक सुनहरा अवसर आपको मिलने वाला है। अपने मन को एकाग्र कर, अपनी शक्तियों को संचित करें। पूरे मन के साथ उस काम पर लग जाइए,
सफलता जरूर आपको मिलेगी। 
लकी रंग- पीला
विशेष उपाय- जो आपके पास है उसी में खुश रहना सीखिए, कार्यस्थल पर किसी की मदद करिए। 

9 of 13
rashi
वृश्चिक  
व्हील आफ फॉच्र्यून- समय एक सा नहीं रहता, ना अच्छा ना बुरा, जो चल रहा है, वह भी बहुत जल्दी बीत जाएगा, इसलिए आपको कर्म प्रधान बनना चाहिए। कर्म करते रहिए जिससे आपका मनोबल बना रहेगा और आप अपने गंतव्य की ओर लगातार बढ़ते रहें। 
लकी रंग- आसमानी नीला
विशेष उपाय- अपने अंदर की मानवता को हमेशा याद रखें और आपका दृढ़ संकल्प ही आपको हर समय विजयी बनाएगा। 

10 of 13
rashi
धनु 
द सन- यह दर्शाता है कि आपको अपने परिवार में शक्ति, विस्तार, सुख, समृद्धि की ओर देखना चाहिए। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। घर के अंदर धन का संचार होगा।
लकी रंग- सफेद या गुलाबी
विशेष उपाय- किसी भी एकांत जगह में जाकर, पहले अपने मन को शांत करिए। उसके बाद आगे की योजनाओं पर ध्यान दें। 

11 of 13
rashi
मकर  
द हरमिट्- यह दर्शाता है कि आपको अपनी कमजोरियों पर सबसे पहले ध्यान देना चाहिए और उन्हीं को अपना हथियार बनाकर आगे चलना चाहिए। आप किसी अनुभवी, सलाहकार व्यक्ति से अपनी समस्या का समाधान ले सकते हैं। जरूरत है बस आपको आगे बढ़कर उनसे मदद मांगने की।  
लकी रंग- पीला
विशेष उपाय- योग अभ्यास करें। अच्छा भोजन और फल इत्यादि का प्रयोग करें। अगर कोई पूजा-अर्चना या ध्यान करते हो, तो वह भी करें।

12 of 13
rashi
कुंभ   
दा लवर्स- यह दर्शाता है कि आपको अपना चुनाव उच्च और नीच स्थिति में कैसे करना है। अपने किए हुए चुनाव पर दृढ़ निश्चय बनाते हुए आगे बढ़िए। 
लकी रंग- हरा
विशेष उपाय- किसी भी वृद्ध आश्रम में जाकर सेवा करें।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
द हाई प्रीसट्स- देर से ही सही लेकिन जो फैसला आया है, वह आपके पक्ष में आया है। आपके भीतर विशाल और विस्तार क्षमता है, अपनी अंदर छिपी असीमित संभावनाओं को ध्यान में रखकर, आगे बढ़िए। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें। 
लकी रंग- हरा
विशेष उपाय- किसी भी असहाय या भूखे व्यक्ति को भोजन कराएं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें