फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarot Card: क्या है 'टैरो कार्ड विद्या' ? जानें कितने तरह के होते हैं ये कार्ड और कैसे करते हैं काम

Thu, 21 Aug 2025 04:34 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Tarot Card Reading: टैरो कार्ड एक प्राचीन विद्या है, जिसकी शुरुआत 15वीं शताब्दी के इटली से हुई थी है। इसका उपयोग मुख्य रूप से भविष्यवाणी जानने के लिए किया जाता है। 
विज्ञापन
1 of 7
Tarot Card Reading Impact - फोटो : अमर उजाला
Tarot Card Reading Impact: टैरो कार्ड एक प्राचीन विद्या है, जिसकी शुरुआत 15वीं शताब्दी के इटली से हुई थी है। इसका उपयोग मुख्य रूप से भविष्यवाणी जानने के लिए किया जाता है। समय के साथ-साथ इस अनोखी विद्या का विस्तार होता गया और इसमें मौजूद सभी पत्तों को मिलाकर एक 78 कार्ड का डेक बनाया गया। इन कार्ड पर बने चित्र अपने अलग-अलग प्रभाव के लिए जाने जाते हैं। इन सभी की ऊर्जाओं का स्मरण करते हुए व्यक्ति के भविष्य का आकलन किया जाता है। साथ ही उसकी वर्तमान ऊर्जा को जानते हैं होने वाले लाभ-हानि का अनुमान भी लगाया जाता है। हालांकि, इसका उपयोग न केवल राशिफल बल्कि आध्यात्मिक विकास, आत्म-चिंतन और व्यक्ति के भीतर की छिपी भावनाओं को जानने के लिए भी किया जाता है। आइए इस लेख के माध्यम से टैरो कार्ड कैसे काम करता है, यह जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Tarot Card Reading Impact - फोटो : adobe
कितने तरह के होते हैं टैरो कार्ड ?
टैरो कार्ड में कुल 78 कार्ड का एक डेक होता है, जिसे मुख्य रूप से दो भागों में बांटा गया है। इस दौरान पहला भाग 'मेजर आर्काना' का होता है और इसमें 22 कार्ड को रखा गया है। टैरो रीडर के मुताबिक ये कार्ड जीवन के सबक, महत्वपूर्ण बदलावों, शक्ति, और प्रेमी व आध्यात्मिक यात्राओं को दर्शाते हैं। इसके माध्यम से जातकों को इन क्षेत्रों की आगामी चुनौतियां और शुभ समाचार की जानकारी मिलती हैं। साथ ही जीवन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण संकेतों का अनुमान भी पता लगाया जाता है। आइए इन कार्ड के नामों को जानते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
Tarot Card Reading Impact - फोटो : adobe
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
  • द फूल 
  • द मैजिशियन 
  • द हाई प्रीस्टेस 
  • द एम्प्रेस 
  • द एम्परर
  • द हायरोफैन्ट 
  • द लवर्स
  • द चेरीअट 
  • स्ट्रेंथ 
  • द हरमिट 
  • व्हील ऑफ फॉर्च्यून

4 of 7
Tarot Card Reading Impact - फोटो : adobe
  • जस्टिस
  • द हैंग्ड मैन 
  • डेथ 
  • टेम्परेंस
  • द डेविल
  • द टॉवर 
  • द स्टार 
  • द मून
  • द सन
  • जजमेंट
  • द वर्ल्ड 
  • माइनर आर्काना
विज्ञापन

5 of 7
Tarot Card Reading Impact - फोटो : adobe
माइनर आर्काना
टैरो कार्ड के दूसरो भाग को 'माइनर आर्काना' के नाम से जाना जाता है, जिसमें 56 कार्ड को रखा गया है। हालांकि इन 56 कार्ड को भी चार भागों में विभाजित किया जाता है, जिनमें प्रत्येक में 14 कार्ड होते हैं। ये सभी कार्ड अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Tarot Card Reading Impact - फोटो : adobe
उदाहरण के तौर पर कप, जो भावनाओं का प्रदर्शित करता है। इसके अलावा पेंटाकल्स दुनिया, स्वॉर्ड्स संघर्ष और वैंड्स ऊर्जा से संबंधित होता है। ये सभी व्यक्ति के दैनिक जीवन में होने वाली घटनाओं व परिस्थितियों को दर्शाते हैं। इसके माध्यम से व्यक्ति वर्तमान की ऊर्जा का समझता है और मानसिक रूप से स्वयं के उन लाभ-हानि के लिए तैयार करता है।

Budh Gochar: अगस्त माह के अंत में बुध ग्रह करेंगे सूर्य की राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Tarot Card Reading Impact - फोटो : adobe
कैसे करते हैं टैरो कार्ड काम ?
टैरो कार्ड्स वर्तमान जीवन और भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। यह अंतर्ज्ञान यानी इंट्यूशन पर आधारित होते हैं। जब भी कोई व्यक्ति सवाल पूछता है, तो सर्वप्रथम कार्ड को शफल किया जाता है। इससे सभी ऊर्जाएं जुड़ती हैं। इसके बाद कार्ड्स को भूतकाल, वर्तमान और भविष्य के एक पैटर्न में रखा जाता है। फिर इनमें से एक-एक कार्ड को लेकर उस कार्ड के नंबर, चिन्ह और ऊर्जा के आधार पर व्यक्ति की परेशानियों का हल बताया जाता है। कार्ड के जरिए जातक अपनी समस्याओं के समाधान को जानते हैं और नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए क्या-क्या सावधानी रखनी चाहिए, इसकी जानकारी भी व्यक्ति को दी जाती है। 


 

चमत्कारिक रमल ज्योतिष विद्या बताती है सटीक भविष्य, भगवान शिव ने सती को खोजने के लिए किया था प्रयोग

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें