फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को ये उपाय करने से होता है समस्याओं का समाधान, पैसों की तंगी भी होती है दूर

Tue, 06 Apr 2021 10:09 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गणेश जी
बुधवार का दिन बल, बुद्धि और शुभता के देवता विघ्न विनाशक भगवान गणेश को समर्पित किया गया है। भगवान गणेश की पूजा आराधना से जीवन में शुभता और सुख समृद्धि आती है। भगवान गणेश सभी देवों में प्रथम पूज्य हैं, प्रत्येक कार्य की शुरूआत से पहले भगवान गणेश का वंदन अवश्य किया जाता है। गणपति बप्पा की कृपा से जीवन के सारे विघ्न दूर हो जाते हैं, इसलिए उन्हें विघ्न विनाशक कहा जाता है। बुधवार को कुछ उपाय करके आप जीवन की समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बुधवार के उपाय।
विज्ञापन

2 of 5
गणेश जी
यदि आपका कोई कार्य बहुत दिनों से रूका हुआ है बार-बार प्रयास करने पर भी कोई न कोई विघ्न आ जाता है तो बुधवार के दिन भगवान गणेश को गुड़ और धनिए का भोग लगाएं। माना जाता है कि इससे आपके कार्यों की बाधाएं दूर होती हैं और उनके रूके हुए कार्य भी बनने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गणेश जी
बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए और उन्हें दूर्वा एवं सिंदूर जरूर अर्पित करना चाहिए। भगवान गणेश की कृपा से आपके जीवन की समस्याओं का समाधान होता है और समस्त परेशानियां दूर हो जाती हैं। सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है।

4 of 5
भगवान गणेश
यदि आपके जीवन में समस्याएं चल रही हैं और समाधान नहीं हो पा रहा है तो मंदिर में जाकर गणेश जी को गुड़ का भोग लगाएं यह कार्य आपको लगातार सात बुधवार तक करना है। इसके साथ ही गणेश रुद्राक्ष भी धारण करें। यह उपाय बहुत ही कारगर माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गणेश जी
बुधवार के दिन किन्नरों को कुछ पैसे दान दें, इसके बाद उनसे आशीर्वाद स्वरूप कुछ पैसे प्राप्त करें। इन पैसों घर के पूजा स्थान पर रखकर पूजा करें और धूप दीप जलाएं। इसके बाद इन पैसों को हरे कपड़े में लपेटकर धन वाले स्थान पर रख दें। माना जाता है कि इससे आपके घर में हमेशा धन की बरकत बनी रहती है और जल्दी ही पैसों की किल्लत से निजात मिलती है। ध्यान रखें कि इन पैसों को कोई भी अपवित्र हाथ से न छुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें