फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंदूर के ये आसान उपाय लाएंगे आपके जीवन में तरक्की और खुशहाली

Sat, 17 Apr 2021 11:16 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिंदूर के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर)
हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहें। कार्य क्षेत्र में तरक्की प्राप्त हो और जीवन परेशानियों से मुक्त हो, घर-परिवार में खुशहाली बनी रहे, लेकिन समय का चक्र सदैव घूमता रहता है यदि जीवन में सुख के पल आते हैं तो कई बार दुख और परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। कई बार परिस्थितियां व्यक्ति के वश में नहीं रहतीं हैं और तमाम तरह के प्रयास करने पर भी समस्याओं से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में वर्णित कुछ उपायों को करने से आप देवी-देवताओं के आशीर्वाद से परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। हिंदू धर्म और ज्योतिष दोनों में सिंदूर के कुछ ऐसे उपाय हैं जिन्हें करने से आपके जीवन में खुशहाली और तरक्की आती है। तो चलिए जानते हैं सिंदूर के ये कारगर मगर आसान उपाय...
विज्ञापन

2 of 5
जल में सिंदूर मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
सूर्यदेव को अर्घ्य
ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है। इसके अलावा हिंदू धर्म में सूर्य को देव रूप में पूजा जाता है। कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होने से व्यक्ति सूर्य की भांति चमकता है उसे यश की प्राप्ति होती है साथ ही में पिता पुत्र के संबंध में मधुरता और मजबूती आती है। यदि आप यश-कीर्ति प्राप्त करना चाहते हैं या आपके पिता के साथ संबंध में समस्याएं हैं तो तांबे के लोटे जल लेकर उसमें चुटकीभर सिंदूर मिलाकर प्रतिदिन सूर्योदय के समय सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
विज्ञापन

3 of 5
भगवान हनुमान को सिंदूर चढ़ाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
तिल के तेल में सिंदूर
यदि आप धन हानि का सामना कर रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है या फिर आपके ऊपर कर्ज का बोझ है जिसे बहुत प्रयास करने पर भी आप चुका नहीं पा रहे हैं तो तिल के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी को चढ़ाएं। यह कार्य आपको लगातार पांच मंगलवार या पांच शनिवार को करना है। मान्यता है कि इससे आपकी सभी वित्तीय समस्याओं का समाधान होता है और आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद मिलती है।

4 of 5
वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए सिंदूर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए सिंदूर
हिंदू धर्म में प्रत्येक सुहागन स्त्री का सिंदूर लगाना आवश्यक होता है। सुहागिन महिलाओं को बाल धोने के बाद मां गौरी को सिंदूर अर्पित करने के बाद उसमें से थोड़ा सा सिंदूर अपनी मांग में भरना चाहिए। इससे मां गौरी का आशीर्वाद बना रहता है। जिससे आपके वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। मान्यता है कि इससे महिला के पति का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वास्तिक औौर सिंदूर
सिंदूर स्वास्तिक का निशान
हिंदू धर्म में स्वास्तिक के चिन्ह को बहुत शुभ माना जाता है। प्रत्येक शुभ कार्य और पूजा अनुष्ठान में स्वास्तिक अवश्य बनाते हैं। यदि आपके घर में झगड़े की स्थिति बनी रहती है या जीवनसाथी के साथ संबंधों में परेशानियां चल रही हैं तो सिंदूर में थोड़ा तेल मिलाकर अपने घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक का निशान बनाएं। इस कार्य को लगातार 40 दिनों तक करना है। इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और खुशहाली आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें