फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swapna Shastra: यदि सपने में दिख जाएं ऐसी चीजें तो समझ लीजिए होने वाले हैं मालामाल

Fri, 26 Aug 2022 01:13 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
यदि सपने में दिख जाएं ऐसी चीजें तो समझ लीजिए होने वाले हैं मालामाल - फोटो : iStock
Swapna Shastra: सोते हुए सपने हर किसी को आते हैं। कहा जाता है कि सपनों पर किसी का भी नियंत्रण नहीं होता है। अक्सर सोते हुए व्यक्ति कई चीजों को अपने सपनों में देखता है। कई बार हमें अच्छे सपने आते हैं, तो वहीं कई बार ऐसे सपने भी आते हैं जिन्हें देखते ही डर के मारे आंख खुल जाती है। आंख खुलने के बाद कुछ सपने याद रहते हैं, तो कुछ भूल जाते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ये सपने यूं ही नहीं आते। हर सपने का कोई न कोई मतलब होता है। ऐसी मान्यता है कि हर सपने का हमारे निकट भविष्य से कोई न कोई संबंध होता है। कुछ सपने शुभ फलदायक होते हैं, तो वहीं कुछ सपने किसी अनहोनी का संकेत देते हैं। स्वप्न शास्त्र में सपनों के अलग-अलग महत्व के बारे में बताया गया है। आज हम ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में बात करेंगे, जिनका संबंध हमारे भविष्य से होता है... 
विज्ञापन

2 of 6
यदि सपने में दिख जाएं ऐसी चीजें तो समझ लीजिए होने वाले हैं मालामाल - फोटो : iStock
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को सपने में सोना यानी गोल्ड दिखाई देता है, तो इसका मतलब मां लक्ष्मी की कृपा उसके ऊपर होने वाली है। जल्द ही उस व्यक्ति को कहीं से धन मिलने वाला है। 
विज्ञापन

3 of 6
यदि सपने में दिख जाएं ऐसी चीजें तो समझ लीजिए होने वाले हैं मालामाल - फोटो : iStock
सपने में यदि किसी व्यक्ति को जलता हुआ दीपक दिखाई दे तो ये भी शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस तरह का सपना अचानक से धन लाभ की तरफ इशारा करता है। 

4 of 6
यदि सपने में दिख जाएं ऐसी चीजें तो समझ लीजिए होने वाले हैं मालामाल - फोटो : iStock
सपने में यदि कोई व्यक्ति खुद को अंगूठी पहने हुए देखता है, तो इसका अर्थ है कि धन की देवी लक्ष्मी आपके ऊपर मेहरबान होने वाली हैं और जल्द ही आपको कहीं से धन मिलने वाला है। 
विज्ञापन

5 of 6
यदि सपने में दिख जाएं ऐसी चीजें तो समझ लीजिए होने वाले हैं मालामाल - फोटो : Facebook
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को सपने में कानों की बाली दिखाई देती है तो ऐसा सपना भी शुभ माना जाता है। ऐसे सपने का भी मतलब होता है कि आपको धन लाभ होने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यदि सपने में दिख जाएं ऐसी चीजें तो समझ लीजिए होने वाले हैं मालामाल - फोटो : Facebook
सपने में यदि किसी व्यक्ति को गुलाब का फूल दिखाई देता है, तो इस तरह का सपना काफी शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि उस व्यक्ति पर माता लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें