फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swapna Shastra: श्रावण मास में सपने में सांप दिखना शुभ है या अशुभ ?

Wed, 27 Jul 2022 09:17 AM IST
विनोद शुक्ला मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्
विज्ञापन
1 of 6
nag panchmi 2022: कुछ सपने अवचेतन मन का परिणाम होते हैं। कुछ दिवंगत आत्माओं की भविष्यवाणी,शुभ अथवा अशुभ संकेत होते हैं। - फोटो : अमर उजाला
शरीर विज्ञान के अनुसार दैनिक जीवन की अतृप्त इच्छाएं स्वप्न रूप में उसकी पूर्ति का आभास कराती हैं। शास्त्रानुसार ब्रहम काल में देखे गए सपने दस दिन में फलित होते हैं जबकि रात्रि के प्रथम पहर का स्वप्न एक वर्ष के बाद और रात के दूसरे पहर में आए सपने छः महीने में साकार होते हैं। तृतीय प्रहर का सपना तीन मास बाद और अंतिम पहर वाला एक मास में सच होता है। दिन में देखे सपने अविश्वसनीय होते हैं। परंपरानुसार शुभ सपने बताने नहीं चाहिए और बुरे सपनों की चर्चा करनी चाहिए।

कुछ सपने अवचेतन मन का परिणाम होते हैं। कुछ दिवंगत आत्माओं की भविष्यवाणी,शुभ अथवा अशुभ संकेत होते हैं। विषेशतः पितृपक्ष में मृतात्माओं का सपनों में बार बार दिखना बड़ा आम है। वे अक्सर कुछ मांगती दिखती हैं और किसी जीवित को वह वस्तु दे देने से वे तृप्त प्रतीत होती हैं तथा कई बार उस वस्तु के साथ आशीर्वाद देती भी दिखती हैं। कभी कभी वे किसी अनिष्ट का संकेत और उससे बचने के उपाय भी बता देती हैं। ऐसा अक्सर हमने अपने प्रोफशनल करियर में कई लोगों के अनुभव सुने हैं जो कपोल कल्पित नहीं अपितु साकार होते दिखे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
nag panchami
ज्योतिश शास्त्र स्वप्नों के विषय में बहुत स्पष्ट है। चंद्रमा मनसो जातक। सपनों की दुनिया मन से गहरी जुड़ी है। जिनकी कुंडली में चंद्र आठवीं अर्थात बृश्चिक राशि में नीच होता है,उन्हें अक्सर नींद कम आती है या सपने अस्पष्ट होते हैं। चंद्रमा के साथ बुध या केतु हो तो भी वे दिन में भी सपने देखते हैं और वे निरर्थक होते है। चंद्रमा-राहू का संगम भी मन विचलित रखता है। स्वप्न बहुत आते हैं,याद तक नहीं रहते।

कालसर्प दोष से ग्रस्त व्यक्ति अक्सर सपनों में सांप,पहाड़,नदियां,समुद्र देखते हैं। वे कई बार खुद को आसमान में उड़ते या ऊपर से नीचे गिरते देखते हैं। जिनकी कुंडली में गजकेसरी योग हो उनके सपने अक्सर सटीक भविष्यवाणी का काम करते हैं। श्रावण मास में सापों के दर्शन को भगवान शिव के साथ जोड़कर देखा जाता है। सपने में सांप दिखना शुभ है अशुभ ?
 
विज्ञापन

3 of 6
nag panchami 2022 - फोटो : iStock
हर सपना कुछ कहता है,कोई न कोई मतलब जरूर होता है अक्सर लोग सपने में कोई ऐसी चीज देख लेते हैं जिसे देखकर डर से नींद खुल जाती है जिसके बाद मन में यही ख्याल आता है कि देखी गई वह चीज शुभ है या अशुभ कई बार लोगों को सपने में सांप नजर आता है और इसका भी एक विशेष मतलब होता है

हिन्दू धर्म में सांप पूजनीय माना जाता है हमारे शास्त्रों में भी सांप का वर्णन कई जगह मिलता है। सांप कहीं देवता का प्रतीक है,तो कहीं मृत्यु का ।चूंकि सांप हमारे जीवन से कहीं न कहीं जुड़ा हुआ है इसलिए हमे सांप कभी भी सपने में दिखाई दे सकते हैं। मनुष्य को सांप का सपना आना स्वाभाविक है ऐसे में चलिए जानते हैं कि सपने में सांप का दिखना क्या संकेत देता है।

 

4 of 6
nag kup varanasi - फोटो : अमर उजाला
सांप को शिवलिंग से लिपटा हुआ देखना - आपकी कोई मनोकामना जल्द ही पूर्ण होने वाली है। आपको भगवान महादेव का आशीर्वाद मिलने वाला है। ऐसा सपना आने पर शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं ।

बहुत सारे सांप देखना - आप पर कोई संकट आने वाला है।

सांप को मार देते हो- आप अपने आने वाले संकट पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे।

सपने में सांप के दांत- आपका कोई करीबी आपको नुकसान पहुंचाने वाला है।

मरा हुआ सांप- आगे आने वाला समय आपका अच्छा रहेगा।
 
विज्ञापन

5 of 6
nag
सुनहरा सांप- आपकी किस्मत खुलने वाली है।

बार-बार सांप दिखाई दे - आपको पितृदोष हो सकता है।

फन उठाए दिखे - संपत्ति की प्राप्ति के योग हैं।

सफेद सांप - शुभ माना जाता है।

मृत्यु सांप के काटने से- इसका मतलब आपको दीर्घायु की प्राप्ति होगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
nag panchmi 2022 - फोटो : अमर उजाला।
सांप को पकड़ना- आपको धन संपत्ति मिलेगी और परेशानियां दूर हो जाएंगी। अच्छा संकेत है। 

सांप व नेवले की लड़ाई देखना- आप भविष्य में किसी कानूनी मामले में पड़ सकते हैं। कोर्ट से जल्द ही आपको कोई नोटिस आ सकता है।

सांप का काटना- किसी बड़ी परेशानी का संकेत हो सकता है। ये चाहे आपके स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो या फिर नौकरी, व्यवसाय से जुड़ी समस्या। आपको भविष्य में कोई न कोई समस्या जरूर झेलनी पड़ सकती है।

सांप को बिल में जाते देखना- आने वाले समय में आपको धन संपत्ति मिलेगी।

सांप को हमला करते देखना- आने वाला समय आपके लिए काफी कठिन होने वाला है आपके जीवन में कई कठिनाइयां रहेंगी जिनका आपको सामना करना पड़ेगा।

सांप के बच्चे का दिखाई देना- जीवन में कोई बड़ा खतरा आने वाला है सचेत हो जाएं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें