फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, इन राशिवालों की खुल जाएगी किस्मत

Thu, 20 Apr 2023 09:26 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
साल के पहले सूर्यग्रहण का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
Surya Grahan  2023 Positive Effects:  आज गुरुवार 20 अप्रैल 2023 को साल का पहला सूर्य ग्रहण जारी है। सूर्य ग्रहण के समय सूर्य मेष राशि में रहेगा और इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। यह सूर्य ग्रहण प्रात: 07:04 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:29 बजे समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है, जिससे सूर्य की दृष्टि पूरी तरह या आंशिक रूप से अवरुद्ध हो जाती है। आगामी ग्रहण एक आंशिक सूर्य ग्रहण है जिसका अर्थ है कि यद्यपि चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आता है, वे पूरी तरह से सीधी रेखा में संरेखित नहीं होते हैं और चंद्रमा केवल सूर्य के दृश्य को आंशिक रूप से अवरुद्ध करता है। जबकि ग्रहण खगोलीय दुनिया में एक अभिन्न भूमिका निभाता है, यह ज्योतिष पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है। इस बार का सूर्य ग्रहण खग्रास है। हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा लेकिन ज्योतिष के अनुसार इसका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। सूर्य ग्रहण का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन कुछ राशियों पर इसका हानिकारक प्रभाव पड़ेगा तो कुछ पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सूर्य ग्रहण का प्रभाव तीन राशियों के लिए सफलतादायक होगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां। 
विज्ञापन

2 of 4
राशि
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ प्रभाव लेकर आएगा। वृष राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही वेतन वृद्धि होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में भी पदोन्नति होने की संभावना है। 
विज्ञापन

3 of 4
मिथुन
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण सकारात्मकता लेकर आएगा। मिथुन राशि के जातकों को अचानक आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। जिन जातकों का अपना व्यापार है उनके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है।  
विज्ञापन

4 of 4
राशि
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों की बात करें तो यह सूर्यग्रहण उनके लिए भाग्योदय लेकर आएगा। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। व्यापार में लाभ के नए अवसर मिल सकता है। इसके साथ ही वैवाहिक और पारिवारिक जीवन भी सुखी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें