फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2023 Date: कब और कहां दिखेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानिए भारत में सूतक मान्य है या नहीं

Tue, 18 Apr 2023 09:22 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Surya Grahan 2023:  इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 05 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा। 
विज्ञापन
1 of 1
Surya Grahan - फोटो : अमर उजाला
Surya Grahan 2023: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023, दिन गुरुवार को लगने जा रहा है। वैज्ञानिक नजरिए से सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 05 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण लगने के कुछ घंटे पहले से सूतक लग जाते हैं। इस साल का सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, जिसकी वजह से इसे लेकर लोगों के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं। तो चलिए जानते हैं इसी सवाल का जवाब-

Surya Grahan 2023: इन राशियों के लिए शुभ है साल का पहला सूर्य ग्रहण, हर काम में मिलेगी सफलता 

सूर्य ग्रहण का सूतक काल
सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले से ही लग जाता है। शास्त्रों के अनुसार जहां सूर्य ग्रहण नहीं लगता है वहां इसका महत्व भी नहीं होता है। ऐसे में भारत में इसके सूतक काल का भी कोई महत्व नहीं है।

सूतक काल में क्या करें और क्या नहीं
  • सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा, फिर भी एहतियात के तौर पर नियमों का पालन करना जरूरी होता है।  
  • सूतक काल के दौरान आप अपने इष्ट देव के नाम का जाप कर सकते हैं।
  • सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को नुकीली वस्तुओं जैसे सुई, कैंची, चाकू आदि का उपयोग किसी काम में नहीं करना चाहिए।
  • सूतक काल के समय में सोना नहीं चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर भी नहीं निकलना चाहिए। 

कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण? 
साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर जैसी जगहों पर दिखाई देगा।

Surya Grahan 2023: कुछ ही दिनों बाद लगने जा रहा सूर्य ग्रहण, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए भूलकर भी न करें ये काम 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें