फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2022: 16 नवंबर से सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

Thu, 10 Nov 2022 11:30 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
16 नवंबर से सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
Surya Gochar November 2022: सूर्य को ग्रहों के राजा माना जाता है। साथ ही सूर्य को आत्मा कारक ग्रह भी कहा गया है। कुंडली के प्रथम और दशम भाव के सूर्य कारक कहे गए हैं। मान्यता है कि सूर्य की कृपा के बिना न तो कोई उच्च पद मिलता और न ही राजनीति में सफलता प्राप्त होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रहों के राजा सूर्य देव माह में एक बार राशि परिवर्तन जरूर करते हैं। इसी कड़ी में सूर्य देव 16 नवंबर को मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आइए समझते हैं कि आपकी राशि पर इस गोचर का क्या प्रभाव होगा...  

Surya Gochar 2022: 16 नवंबर से सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, इन 4 राशियों को होगा जमकर लाभ 
विज्ञापन

2 of 13
16 नवंबर से सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम स्थान के स्वामी होकर आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं। सूर्य की सप्तम दृष्टि आपके धन और कुटुंब यानी दूसरे भाव पर जा रही है। सूर्य के इस गोचर के कारण आपके साथ अचानक से कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है। अगर आपको बवासीर जैसी बीमारी तो बेहद संभलकर चलना होगा। पढाई कर रहे जातकों का इस समय थोड़ा मन भटक सकता है। यह समय किसी को प्रेम प्रस्ताव देने का नहीं है, इसलिए किसी से प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं, तो टाल दें। शेयर मार्केट में सोच समझकर निवेश करें।

 
विज्ञापन

3 of 13
16 नवंबर से सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि
इस राशि के लिए सूर्य चौथे भाव के स्वामी होकर सप्तम भाव में गोचर कर रहे है। सूर्य की सप्तम दृष्टि आपके लग्न स्थान पर आ रही है। सप्तम भाव में सूर्य के इस गोचर के कारण आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। मारक स्थान में सूर्य का यह गोचर हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या दे सकता है। इसके अलावा जीवनसाथी से किसी भी विवाद की गुंजाइश को टालना बेहतर रहेगा। इस समय थोड़ा अहंकार की भावना पनप सकती है इसलिए घमंड से बचना होगा। सूर्य के इस गोचर काल की अवधि में आपको थोड़ा मानसिक तनाव भी हो सकता है।

4 of 13
16 नवंबर से सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि  
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य तीसरे भाव के स्वामी होकर छठे भाव में गोचर कर रहे है। सूर्य की सप्तम दृष्टि आपके बारहवें भाव में जा रही है। सूर्य के इस गोचर से आपके शत्रुओं का नाश होगा और आपके खिलाफ साजिश कर रहे लोग बेनकाब होंगे। सूर्य देव की कृपा से आपको किसी अच्छी और बड़ी नौकरी का ऑफर भी आ सकता है। इस समय काम के संबंध में की गई यात्रा शुभ होगी। इस गोचर काल के दौरान सूर्य आपको विदेश से भी लाभ देने वाले है। ऐसे जातक को विदेश में अपना कारोबार शुरू करने की सोच रहे है उनको इस दिशा में प्रयास करना शुरू करना होगा।

Turtle Ring: धन को आकर्षित करती है कछुआ रिंग, जानिए धारण करने का सही तरीका 
विज्ञापन

5 of 13
16 नवंबर से सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य दूसरे भाव के स्वामी होकर पंचम भाव में गोचर करेंगे। सूर्य की सप्तम दृष्टि आपके लाभ स्थान पर जा रही है। सूर्य के इस गोचर से आपको संतान पक्ष की और से सुख की प्राप्ति होगी। इस समय सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। यह समय प्रेम संबंध के लिए उतना अनुकूल नहीं रहने वाला है। राजनीति और मीडिया से जुड़े जातकों को सूर्य के इस गोचर से अच्छा लाभ होगा। इस समय आपके मित्रों के सहयोग से आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
16 नवंबर से सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि  
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य लग्नेश होते है। सूर्य अब आपके चौथे भाव में गोचर करने वाले है वहीं सूर्य की सप्तम दृष्टि दशम भाव पर जा रही है। सूर्य के इस गोचर की अवधि में आपकी कल्पना शक्ति में वृद्धि देखी जा सकती है। दशम में मंगल का गोचर होने से सेना, पुलिस से जुड़े जातकों का साहस बढ़ा हुआ रहेगा। इस समय आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। सूर्य के इस गोचर काल में सिंह राशि के जातक अपने कार्य स्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सरकार के साथ जुड़कर काम कर रहे जातकों को लाभ होगा।

 
विज्ञापन

7 of 13
16 नवंबर से सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि  
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य 12वें स्थान के स्वामी है और सूर्य आपके तीसरे भाव से गोचर करेंगे। सूर्य की सप्तम दृष्टि आपके भाग्य स्थान पर जा रही है। इस समय आपको यात्राओं से लाभ होने की पूरी उम्मीद दिखाई दे रही है। इस समय वो जातक जो मीडिया, तकनीक के फील्ड से जुड़े है उन्हें अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इस गोचर में आपकी वाणी का प्रभाव बढ़ा हुआ रहेगा और आपको तरक्की मिल सकती है। भाई बहनों के सहयोग के कारण मन प्रसन्न रहेगा। इस समय अपने पिता और गुरुओं के सहयोग से कार्य बनेगे।

 

8 of 13
16 नवंबर से सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि  
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य लाभ भाव यानी एकादश भाव के स्वामी होते है। सूर्य का गोचर आपके दूसरे भाव यानी धन और वाणी के भाव में होने जा रहा है। सूर्य की सप्तम दृष्टि आपके आठवें भाव पर होगी जहां मंगल देव वक्री होकर विराजमान है। इस समय आपको अपने पिता के स्वास्थ्य का ख़ासा ध्यान रखना होगा। वाहन सावधानी से चलाए। परिवार और कुटुंब के ऊपर धन खर्च हो सकता है। यह समय कॉमर्स से जुड़े लोगों के लिए बढ़िया है। आध्यात्म में रूचि बढ़ सकती है। वाणी सिद्धि के लिए मंत्र जाप करेंगे तो सफलता मिलेगी।

 

9 of 13
16 नवंबर से सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि  
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य दशम भाव के स्वामी है और आपके लग्न में ही गोचर करने वाले है। सूर्य की सप्तम दृष्टि आपके सातवें भाव पर जा रही है। सूर्य के इस गोचर के कारण आपकी कुंडली में केन्द्राधिपत्य राजयोग का निर्माण होगा। सूर्य के इस गोचर के कारण राजनीति से जुड़े जातकों को लाभ होगा। इस समय आपका साहस और पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। इस गोचर काल में आपके पिता को सम्मानित भी किया जा सकता है। समाज में आपका आदर होगा। कार्यस्थल पर आप शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। अगर सरकारी नौकरी करते है तो पुरस्कार मिल सकता है।

Crassula Plant: मनी प्लांट से भी ज्यादा चमत्कारी माना जाता है ये पौधा, घर में लगाते ही होगी धन में वृद्धि 

10 of 13
16 नवंबर से सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि  
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य भाग्य स्थान के स्वामी होकर बारहवें भाव में गोचर कर रहे है। सूर्य की सप्तम दृष्टि आपके षष्ठ भाव पर जा रही है। व्यय भाव में सूर्य के इस गोचर के कारण आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। इस समय अपने पिता की सेहत का भी आपको ध्यान रखकर चलना होगा। विदेशी कारोबार यानी कि आयात निर्यात से जुड़े है तो इस समय पैसे के लेन देंन में बड़ी सावधानी रखनी होगी। इस गोचर काल में अपने पिता से किसी भी प्रकार का कोई वाद विवाद नहीं करें। नौकरी कर रहे जातकों को थोड़ा अधिक मेहनत करने की ज़रूरत होगी। किसी नए निवेश से बचकर चलना होगा।

11 of 13
16 नवंबर से सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि  
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य आठवें भाव के स्वामी होते है और आपके एकादश भाव में गोचर करेंगे। सूर्य की सप्तम दृष्टि आपके पंचम भाव पर जा रही है। सूर्य के इस गोचर से आपको व्यापार में अच्छा लाभ होने की उम्मीद है। लाभ भाव से बड़े भाई का विचार किया जाता है और सूर्य के इस गोचर काल में आपको भाई बहनों का भी सहयोग मिलेगा जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहने वाला है। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चे के प्रदर्शन से गर्व महसूस होगा। अपने बच्चों के साथ कही बाहर घूमने जाए। प्रेमी जोड़ों को गलतफहमी से बचने की सलाह दी जाती है।

12 of 13
16 नवंबर से सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि  
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य सप्तम भाव के स्वामी होते है और उनका गोचर आपके दशम भाव से होने जा रहा है। सूर्य की सप्तम दृष्टि चौथे भाव पर जा रही है जहां मंगल देव विराजमान है। आपके लिए सूर्य का गोचर करियर के लिहाज से बढ़िया रहेगा। कार्य स्थल पर आपको जो भी लक्ष्य दिए जाएंगे वो आप पूरा करेंगे। इस समय इंजीनियरिंग से जुड़े जातकों को कुछ नया अविष्कार करने के लिए मदद मिलेगी। चौथे भाव में मंगल पर सूर्य की दृष्टि से कुछ मानसिक तनाव दिखाई पड़ रहा है। इस समय जो जातक अपने पिता का बिजनेस देख रहे है उनको बढ़िया मुनाफा होगा। इस समय सरकार से सहयोग मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

13 of 13
16 नवंबर से सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि  
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य छठे भाव के स्वामी होते है और उनका गोचर आपके भाग्य स्थान में होने जा रहा है। सूर्य की सप्तम दृष्टि तीसरे भाव पर है जहां मंगल देव विराजमान है। इस समय आपका साहस बढ़ा हुआ रहेगा और आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। भाग्य भाव से उच्च शिक्षा का विचार किया जाता है इसलिए इस समय आपका यह सपना भी पूरा हो सकता है। किसी आध्यात्मिक यात्रा पर निकल सकते है जहां किसी गुरु से मुलाकात जीवन बदल सकती है। अपने पिता और गुरु की बात का अनुसरण करें और उनके किसी भी प्रकार की बहस नहीं करें। इस समय यात्राएं लाभदायक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें