फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astrology: अनुराधा नक्षत्र में स्थित हैं बुध, शुक्र और सूर्य, इन राशियों को मिल सकता है धन लाभ!

Sun, 27 Nov 2022 12:36 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
अनुराधा नक्षत्र में स्थित हैं बुध, शुक्र और सूर्य
Surya Budh Aur Shukra Anuradha Nakshatra Mein Sthit: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का समय समय पर गोचर होता है। इस गोचर को राशि परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं। नक्षत्र परिवर्तन और राशि परिवर्तन का प्रभाव मानव जीवन पर देखने को मिलता है। यह राशि परिवर्तन किसी के लिए लाभकारी परिणाम देने वाले होते हैं और कुछ नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस महीने वृश्चिक राशि में बुध, शुक्र और उसके बाद सूर्य ने प्रवेश किया है। यह तीन ग्रह एक साथ मंगल की राशि वृश्चिक और शनि के अनुराधा नक्षत्र में स्थित हैं। ग्रहों के इन गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ विशेष राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए अनुराधा नक्षत्र में स्थित यह ग्रह लाभ प्रदान करेंगे। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां- 

पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023

Saphala Ekadashi 2022: इस दिन पड़ेगी साल की अंतिम एकादशी, जानें तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
विज्ञापन

2 of 4
अनुराधा नक्षत्र में स्थित हैं बुध, शुक्र और सूर्य - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि: अनुराधा नक्षत्र में बुध, सूर्य और शुक्र ग्रह के विराजित होने का लाभ कर्क राशि के जातकों को मिल सकता है। ये गोचर कर्क राशि के जातकों के रुके हुए कार्यों को पूरा करेगा। यदि आपने कोई पुराना निवेश किया है उसका लाभ मिलेगा।  आप को आय के नए स्त्रोत मिल सकते हैं। इस समय आप किसी संपत्ति खरीदने का मन भी बना सकते हैं। यह गोचर समाज में कर्क राशि के जातकों का मान सम्मान में वृद्धि कर सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
अनुराधा नक्षत्र में स्थित हैं बुध, शुक्र और सूर्य - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि: बुध, सूर्य और शुक्र ग्रह अनुराधा नक्षत्र में स्थित होने से मकर राशि के जातकों को करियर और व्यापार की दृष्टि से लाभ मिलेगा।इस गोचर के दौरान आपको नौकरी के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप पहले से ही किसी नौकरी में हैं तो वहां आपकी पदोन्नति होने की भी संभावना है। इस दौरान कारोबार में विस्तार के लिए विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
अनुराधा नक्षत्र में स्थित हैं बुध, शुक्र और सूर्य - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि: बुध, सूर्य और शुक्र ग्रह का अनुराधा नक्षत्र में विराजमान होना कुंभ राशि के जातकों के लिए काफी भाग्यशाली होने वाला है। यह स्थिति आपका भाग्योदय करेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना है। कुंभ राशि के जो कार्य पिछले कई समय से बिगड़ रहे थे वह समय से पूरे होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें