फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2022: आज है साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण, इन 5 राशि वालों को हो सकता है जबरदस्त धनलाभ

Sat, 30 Apr 2022 08:01 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण का बहुत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। - फोटो : अमर उजाला
Solar Eclipse April 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 30 अप्रैल 2022 को पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण की घटना धार्मिक और वैज्ञानिक नजरिए से बहुत ही खास मानी जाती है। धार्मिक पहलु से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है, जबकि वैज्ञानिक नजरिए से यह एक खगोलीय घटना मात्र है। इस वर्ष कुल मिलकर 4 ग्रहण पड़ने वाले हैं जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण  और 2 चंद्र ग्रहण होंगे। हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण का बहुत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए और ऐसे में भगवान की पूजा भी नहीं की जाती है। सूर्य ग्रहण से संबंधित यह तो एक धार्मिक मान्यता है, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण और अनोखी खगोलीय घटना है। इस सूर्य ग्रहण से राशि चक्र की कुछ राशियों को जहां अशुभ फल प्राप्त होगा वहीं कुछ ऐसी राशियां हैं जिसके लिए यह ग्रहण धनलाभ लेकर आएगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां जिसको यह ग्रहण लाभ प्रदान करेगा। 
विज्ञापन

2 of 7
मेष राशि के जातकों का धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण शुभ फल देने वाला होगा। मेष राशि के जातकों का धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियों से इस ग्रहण के दौरान छुटकारा मिल सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनकी तरक्की के योग बन रहे हैं। व्यापार में भी आपको अच्छा लाभ होने की संभावना है। जिन कार्यों को आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।
विज्ञापन

3 of 7
वृषभ राशि के जातकों पर अभी तक नौकरी और रोजगार संबंधी जो भी बाधाएं आ रही थीं वह अब समाप्त होंगी। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि  
वृषभ राशि के जातकों के लिए भी यह सूर्य ग्रहण शुभ फल देने वाला होगा। वृषभ राशि के जातकों पर अभी तक नौकरी और रोजगार संबंधी जो भी बाधाएं आ रही थीं वह अब समाप्त होंगी। आर्थिक स्थति पहले से बहुत अच्छी होगी। आपको कई स्त्रोतों से धन प्राप्ति की संभावना भी है। पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है।  

4 of 7
वृश्चिक राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष काफी मजबूत होगा। - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण आर्थिक लाभ लेकर आएगा। वृश्चिक राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष काफी मजबूत होगा। यदि आपको निवेश में रुचि है तो किसी भी तरह के निवेश के लिए यह समय शुभ है। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपकी मेहनत और लगन देखकर कार्यक्षेत्र में लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। व्यापार में भी वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन

5 of 7
धनु राशि के जातकों के मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जो जातक शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ें उनके लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण एक वरदान से कम नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र में जातकों को तरक्की मिलेगी। आपके विरोधी परास्त होंगे। धनु राशि के जातकों के मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। आप चाहें तो कहीं निवेश भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
मकर राशि के जो जातक व्यापार से जुड़े हैं उनको काफी अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए 30 अप्रैल को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण काफी शुभ रहने वाला है। मकर राशि के जो जातक व्यापार से जुड़े हैं उनको काफी अच्छा मुनाफा होने की संभावना है, साथ ही आप जिस डील को करना चाहते थे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में भी मकर राशि के जातकों की पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आपको आकस्मिक धन-लाभ होने की भी संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की आपके उच्च अधिकारी सराहना करेंगे। साथ ही यह ग्रहण आपको नौकरी के नए अवसर भी प्रदान कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल 2022 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। - फोटो : अमर उजाला
सूर्य ग्रहण की तिथि और समय 
सूर्य ग्रहण की तिथि: 30 अप्रैल, शनिवार 2022
समय: रात्रि 12:15 से प्रातः 04:07 बजे तक 
कैसा होगा यह ग्रहण: आंशिक ग्रहण 
कहां दिखेगा: दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका में 
सूतक काल: सूतक मान्य नहीं 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें